फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi singer Gurnam Bhullar gets relief from the High Court

Punjab News: पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर को हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर रद्द करने का आदेश

Fri, 07 Jul 2023 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Jul 2023 09:41 PM IST
सार

याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने उनकी मांग को सही करार देते हुए कहा कि यह मामला पुलिस की शिकायत पर दर्ज कर लिया गया जबकि डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत संबंधित सरकारी अधिकारी की शिकायत पर ही मामला दर्ज किया जा सकता था।

विज्ञापन
Punjabi singer Gurnam Bhullar gets relief from the High Court
मशहूर पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर। - फोटो : फाइल

विस्तार

मशहूर पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने व बिना अनुमति के एक सिनेमा हॉल में वीडियो शूट करने के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए भुल्लर ने कहा था कि उनके खिलाफ एक वीडियो शूट को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार यह वीडियो शूट कोरोना नियमों के खिलाफ जाकर किया गया है। पुलिस की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया जो प्रावधानों के खिलाफ है। 
विज्ञापन


याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने उनकी मांग को सही करार देते हुए कहा कि यह मामला पुलिस की शिकायत पर दर्ज कर लिया गया जबकि डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत संबंधित सरकारी अधिकारी की शिकायत पर ही मामला दर्ज किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एफआईआर तय प्रावधानों का उल्लंघन कर दर्ज की गई है। ऐसे में पटियाला पुलिस द्वारा जुलाई 2020 में उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को गलत करार देते हुए हाईकोर्ट ने इसे व इससे जुड़ी सभी एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed