{"_id":"687e64d67119e0816c0cac8d","slug":"punjabi-singer-amy-virk-gets-relief-from-high-court-summons-order-stayed-chandigarh-news-c-16-1-pkl1041-769158-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंजाबी गायक एमी विर्क को हाईकोर्ट से राहत, समन आदेश पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंजाबी गायक एमी विर्क को हाईकोर्ट से राहत, समन आदेश पर रोक
विज्ञापन
-गाने के कॉपी राइट विवाद को लेकर निर्मल सिंह ग्रवाल से है विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाबी सिंगर एमी विर्क को बड़ी राहत देते हुए मोहाली की ट्रायल कोर्ट की ओर से उन्हें जारी समन नोटिस पर रोक लगा दी है। विवाद एमी विर्क की ओर से गाए एक गाने के कॉपीराइट को लेकर है। इस मामले में निर्मल सिंह ग्रेवाल ने मोहाली की ट्रायल कोर्ट में एमी के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। मोहाली की ट्रायल कोर्ट ने 14 फरवरी को एमी को समन का नोटिस भेज उन्हें 26 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया था। एमी के गाने दर्शन पर विवाद हुआ था। शिकायतकर्ता निर्मल सिंह ग्रेवाल का आरोप है कि यह गाना उसने साल 2021 में अरशद अली के साथ लिखा था लेकिन बाद मे अरशद अली ने यह गाना एमी और सुखी को बेच दिया। यह सीधे तौर पर कॉपीराइट के कानून का उलंघन है। इसी मामले को लेकर निर्मल सिंह ग्रेवाल ने अरशद अली सहित एमी विर्क और सुक्खी के खिलाफ याचिका दाखिल कर दी थी। तीनाें ने हाईकोर्ट में समन आदेश को चुनौती दी थी। याची सुक्खी ने कहा कि गाना उसने लिखा था जिसका निर्मल सिंह ग्रेवाल से कोई लेना देना है। बावजूद इसके ट्रायल कोर्ट ने उन्हें गलत तरीके से समन जारी कर दिया है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इन तीनों के खिलाफ जारी समन के नोटिस पर रोक लगाते हुए निर्मल सिंह ग्रेवाल को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।