फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Movie My Self Ghaint Review

कॉमेडी और रोमांस का तड़का 'माई सेल्फ घैंट'

Fri, 09 May 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 May 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
Punjabi Movie My Self Ghaint Review

अब आपका मनोरंजन करने आ गई है पंजाबी फिल्म माई सेल्फ घैंट। इस फिल्म में मिलेगा मनोरंजन, कमेडी और रोमांस का तड़का। फिल्म के सितारे वीरवार को चंडीगढ़ में प्रमोशन के लिए पहुंचे। फिल्म के निर्देशक आकाशदीप एस बाठ ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों के आसपास घूमती है।

विज्ञापन


यह तीनों बोरिंग और सीधी जिंदगी बिता रहे होते हैं। लेकिन एक के बाद एक ऐसी कई घटनाएं होती हैं, जिससे यह तीनों मुश्किल हालात में फंस जाते हैं। फिल्म का निर्माण दलजीत सिंह और हरप्रीति सिंह गहीर ने किया है।
विज्ञापन


आकाशदीप एस बाठ ने बताया कि फिल्म की टीम युवा है। टीम ने शानदार काम किया है। वह युवाओं की इच्छाओं और उम्मीदों को पर्दे पर उतारने में सफल रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक वी-ग्रूव्स ने कंपोज किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म के गीत कैलाश खेर, जावेद अली और फिरोज खान जैसे सिंगर्स ने गाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की हीरोइन हैं डाली सिद्धू जो हिंदी और पंजाब फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। अब वह एक्टिंग में हाथ आजमा रही हैं। पंजाबी रामकाम में गौरव कक्कड़ और डाली सिद्धू हैं। आकाशदीप ने बताया कि स्क्रिप्ट लिखते हुए उन्होंने दर्शकों की पसंद ना पसंद का ध्यान रखा।

आकाशदीप ने इससे पहले लघु फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया है। फिल्म में मौसम के प्रसिद्ध मनिदंर वैली और बेनी चौहान हैं। फिल्म में अदिति गोवित्रीकर, ब्राउनी पराशर और हेजल क्रोनी हैं।

आओ जी...पाओ जी...बाडीगार्ड
फीमेल लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभा रही डाली अनजान नहीं हैं। उन्होंने सलमान खान की मूवी बाडीगार्ड फिल्म का टाइटल सांग गाया है। उन्होंने कहा कि फिल्म शानदार कहानी पर आधारित है। इसकी शूटिंग में काफी आनंद आया। उन्होंने कहा कि अपने रोल को लेकर वह उत्साहित हैं।


उन्होंने बताया कि फिल्म में उनकी भूमिका आरजे की है जो लोग पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह नया एलबम रिलीज करेंगी। इसके साथ ही पंजाबी फिल्मों में नायिका के लिए कई आफर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता गीतों की है लेकिन इसके साथ ही मेरे लिए यह फिल्म बनाना शानदार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed