फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi lyricist and singer Jaani scorpio flips in Mohali

मोहाली: पंजाबी गीतकार एवं गायक जानी की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पलटी, तीन लोग बाल-बाल बचे, अस्पताल में भर्ती

Wed, 20 Jul 2022 01:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Jul 2022 01:19 AM IST
सार

सोहाना थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। इस हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारों को कब्जे में लिया है। बता दें कि इस जगह पर पहले भी एक कार और गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में भिड़ंत हो गई थी और इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Punjabi lyricist and singer Jaani scorpio flips in Mohali
गायक जानी की कार हादसाग्रस्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी गीतकार एवं गायक जानी की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार मंगलवार शाम मोहाली के सेक्टर-76 में बेकाबू होकर रोड पर ही कई पलटियां खाकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार पंजाबी गीतकार एवं गायक जानी उनके ड्राइवर समेत तीनों लोगों का बचाव हो गया। उन्हें तुरंत फेज-आठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

विज्ञापन


यहां पर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। इस हादसे में जानी की गर्दन और पीठ पर चोट लगी है और कार सवार तीनों खतरे से बाहर हैं। सोहाना थाने की पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सेक्टर-76 पूरब प्रीमियम से आने वाली रोड पर स्थित ट्रैफिक लाइटों के नजदीक हुआ है। 
विज्ञापन


                                                      गीतकार एवं गायक जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस दौरान गायक जानी की फॉर्च्यूनर कार काफी तेज गति से आ रही थी। तभी सामने से एक फोर्ड फिगो कार गुजर रही थी तो उसको बचाने के चक्कर में फॉर्च्यूनर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए लेकिन फॉर्च्यूनर कार बेकाबू होकर कई पलटियां खाकर रोड पर पलट गई। इस दौरान जोरदार धमाके की आवाज आई। इसके बाद इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने कार ड्राइवर और पीछे बैठे गायक जानी और उसके एक साथी को फॉर्च्यूनर से बाहर निकाला और सीधे निजी अस्पताल में पहुंचाया। 

सोहाना थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। इस हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारों को कब्जे में लिया है। बता दें कि इस जगह पर पहले भी एक कार और गैस सिलिंडर से भरे ट्रक में भिड़ंत हो गई थी और इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed