फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjabi kidnapped in iraq civil war : Victims families statements

‘इराक में हमारे करीब पहुंच रहे हैं आतंकवादी’

Sun, 22 Jun 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 22 Jun 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
punjabi kidnapped in iraq civil war :  Victims families statements

‘इराक में आतंकवादी हमारे और करीब पहुंच रहे हैं। हम इस वक्त इराक के शहर नजफ में हैं। हमारे पासपोर्ट कंपनी फोर डिमेंशन ने जब्त कर रखे हैं। यहां कर्मचारी भी कंपनी छोड़ जान बचाकर भाग चुके हैं।

विज्ञापन


हमें पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला। इसलिए हम चाहकर भी भारत नहीं आ पा रहे हैं।’ यह कॉल 19 जून को पटियाला के गांव दुल्लदी निवासी सुरजीत के फोन पर आई। फोन सुनते ही घर में सन्नाटा पसर गया। सुरजीत सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। उनका मंझला बेटा मलकीत अब इराक में अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन


सुरजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा अगस्त 2013 को इराक में नौकरी करने के लिए गया था। उन्हें लगता था कि उनका बेटा विदेश में सेटल हो जाएगा तो उससे परिवार को भी कुछ सहारा रहेगा। उनका बेटा बताता था कि उसे वेतन नहीं मिल रहा। इस पर उसे इंतजार करने के लिए कहा जाता था ताकि वो नौकरी छोड़कर वापस न लौट आए। बेटे ने जब फोन किया था तो वो काफी घबराया हुआ था। उसके साथ खतौली और देवीगढ़ के भी कुछ लड़के हैं। इन सभी की जान खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंधक बनाए गए सारे नौजवान गरीब घरों से

punjabi kidnapped in iraq civil war :  Victims families statements

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि नौजवानों के परिवार अपने फोन नंबर भी जरूर दर्ज करवाएं। इराक में अगवा किए गए भारतीयों के प्रति विधायक बलबीर सिंह सिद्घू ने चिंता जताई है।

उन्होंने कहा कि इराक में बंधक बनाए गए सारे नौजवान गरीब घरों से हैं। इनमें से कई अपने घरों का एकमात्र सहारा हैं। उनके परिवार के लोग सदमे में हैं।

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि नौजवानों को तुरंत रिहा करवाया जाए। सिद्धू ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी विनती की है कि वह जल्द से जल्द इस मामले को केंद्र सरकार के सामने लाएं।

इराक में फंसे युवाओं के परिजनों के लिए कंट्रोल रूम

punjabi kidnapped in iraq civil war :  Victims families statements
पंजाब सरकार ने इराक में अगवा किए गए राज्य के युवाओं के परिवारों के लिए मोहाली में कंट्रोल रूम बनाया है।

'आतंकी हमें कैंटर में भर रहे हैं, अब बचना मुश्किल'

punjabi kidnapped in iraq civil war :  Victims families statements
इराक में 17 जून की रात आतंकियों के कब्जे में फंसने के बाद कमलजीत सिंह चुपके से फोन पर अपने भाई से इतने ही शब्द कह पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed