{"_id":"579de9ee4f1c1bda762b89b4","slug":"punjab-wrestlers-wrtte-a-letter-for-sultan-actor-salman-khan-to-save-only-one-lady-akhada","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला पहलवानों का 'सुल्तान' के नाम मार्मिक पत्र, अखाड़ा बंद होने से बचा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पहलवानों का 'सुल्तान' के नाम मार्मिक पत्र, अखाड़ा बंद होने से बचा लो
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
अखाड़े को बचाने की गुहार के साथ महिला पहलवानों ने सलमान खान को लिखा पत्र
- फोटो : फाइल फोटो
महिला पहलवानों ने 'सुल्तान' भाई सलमान खान के नाम बेहद मार्मिक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अखाड़ा बंद होने से बचाने की गुजारिश की है। मामला पंजाब के मोगा का है। गांव धूड़कोट में बाबा फरीद अखाड़ा बंद होने की कगार पर है। यह पंजाब का एकमात्र महिला अखाड़ा है।
इस अखाड़े में 80 महिला पहलवान हैं। इनमें से 30 पहलवान नेशनल गोल्ड मेडल जीत चुकी है। वहीं, कुछ पहलवान राज्य विजेता है। कई पहलवान आमिर खान की दंगल मूवी और सलमान खान की सुल्तान मूवी में भी काम कर चुकी है।
पहलवानों ने पत्र में लिखा कि उनका अखाड़ा आर्थिक अभाव के चलते यह बंद होने वाला है। कुछ पुराने पहलवान और एनआरआई मदद कर देते थे, पर वो उम्मीद भी टूट चुकी है। सरकार ने कोच हरभजन सिंह भज्जी को भी वापिस बुला लिया है।
विज्ञापन
तैयारी के लिए जो सुविधाएं और संसाधन मिले हैं, उन्हें भी वापिस मंगवाया जा रहा है। सभी ओर से निराश होकर हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि अखाड़े को बंद होने से बचा लिजिए।

Trending Videos
ह्यूमन बीइंग के ऑफिशियल पेज पर भी छोड़ा मैसेज
अखाड़े को बचाने की गुहार के साथ महिला पहलवानों ने सलमान खान को लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
मामले को लेकर जब अखाड़े के अध्यक्ष डॉ. गुरप्रताप से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वे कई बार अखाड़ा बंद होने से बचाने के लिए सरकार को लिख चुके हैं। कई बार तो अधिकारियों से बातचीत भी की।
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से मिलकर उन्हें समस्या से वाकिफ करा चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। हर तरफ से निराश होकर ही उन्होंने और पहलवानों ने सलमान खान को पत्र लिखा है।
गुरप्रताप बताते हैं कि यहां बहुत सी लड़कियां भविष्य सुनहर करने की उम्मीद लेकर पहलवानी सीखने आती है। अब वे आती हैं तो उन्हें डाइट भी चाहिए और आवश्यक संसाधन भी, लेकिन पैसे के अभाव में यह संभव नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि पहलवानों ने सलमान खान के एनजीओ ह्यूमन बीइंग के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी मैसेज छोड़ा है।