{"_id":"642af2a509b1fae89606a253","slug":"punjab-weather-update-there-will-be-light-rain-for-the-next-two-days-in-punjab-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पंजाब में आज हो सकती है हल्की बारिश, बुधवार से आएगा मौसम में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पंजाब में आज हो सकती है हल्की बारिश, बुधवार से आएगा मौसम में बदलाव
Tue, 04 Apr 2023 12:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:25 AM IST
सार
पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। चंडीगढ़ व बठिंडा का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पंजाब में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
Punjab Weather Update:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कुछ इलाकों में मंगलवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद पंजाब का मौसम साफ सहेगा। इससे किसानों को कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। इससे गेहूं और सरसों की फसल के साथ सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में परिवर्तन दिखने लगेगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री का उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान में बारिश के चलते 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक पंजाब में सबसे ज्यादा मोगा में 36.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दिन भर पंजाब में ज्यादातर हल्की बारिश ही रही। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मोगा के अलावा प्रमुख रूप से फरीदकोट में 27.3 एमएम, फिरोजपुर में 14.5 एमएम, लुधियाना में 3.4 एमएम और फतेहगढ़ साहिब में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। चंडीगढ़ व बठिंडा का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पंजाब में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला है। हालांकि, यह सामान्य के नजदीक ही रहा। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन