Punjab Weather News: पंजाब में झमाझम बारिश के साथ चार दिन पहले पहुंचा मानसून, दो दिन में पूरे राज्य में छाएगा
हरियाणा में भी एक दिन में 17.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सामान्य से 596 प्रतिशत ज्यादा है। हरियाणा के सात जिलों में ऑरेंज, जबकि 15 में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में मानसून अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झमाझम बारिश के साथ सोमवार को मानसून पंजाब में निर्धारित समय से चार दिन पहले प्रवेश कर गया। मौसम विभाग के अनुसार यह दो दिनों में पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। मानसून के दस्तक देते ही सूबे के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के क्लाइमेट चेंज एंड एग्रो मेट्रोलॉजी विभाग के डॉ. कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि अमूमन पंजाब में मानसून 30 जून तक दस्तक देता है लेकिन इस बार स्थितियां अनुकूल होने के कारण यह चार दिन पहले यानी 26 जून को ही पहुंच गया। अमृतसर में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे ज्यादा 113.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
पंजाब में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पठानकोट में 14.1 एमएम, फरीदकोट में 24.8 एमएम, गुरदासपुर में 65.7 एमएम, फिरोजपुर में 16.0, मुक्तसर में 1.0 एमएम की बारिश हुई। इसके बाद दिन के समय गुरदासपुर में 26.5 एमएम, रोपड़ में 16.5, फिरोजपुर में 4.0 एमएम बारिश हुई। सोमवार को तापमान में 3.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। आगे चल कर चार से पांच डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।
उधर, हरियाणा में भी एक दिन में 17.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सामान्य से 596 प्रतिशत ज्यादा है। हरियाणा के सात जिलों में ऑरेंज, जबकि 15 में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में मानसून अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा।
धान की फसल को होगा फायदा
मानसून के जल्दी आने से धान की फसल को काफी फायदा होगा। साथ ही भूजल की भी बचत हो सकेगी, क्योंकि गेहूं व धान जैसी परंपरागत फसलों की सिंचाई में ज्यादा पानी लगता है। इससे पंजाब में भू-जल का स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है।
बठिंडा में छत गिरने से युवक की मौत, फिरोजपुर में फैक्टरी की छत उड़ी
बठिंडा के गांव मलकाना में रविवार रात बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत गिर गई। इससे एक युवक की दबने से मौत हो गई। रामपाल सिंह को ग्रामीणों ने मलबे से निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, फिरोजपुर के गांव वाह में आंधी से बीडीसीआर इंटरप्राइजिज की फीड फैक्टरी की छत उड़ गई और अंदर पड़ा सामान खराब हो गया। कई जगह बिजली भी गुल रही। फैक्ट्री मालिक रूप नारायण सिंगला ने कहा कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।