{"_id":"63c2fdc1beec551dd9702061","slug":"punjab-weather-update-fear-of-severe-cold-and-dense-fog-for-three-days-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: तीन दिन कड़ाके की ठंड व घने कोहरे की आशंका, बठिंडा में पारा शून्य के करीब पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: तीन दिन कड़ाके की ठंड व घने कोहरे की आशंका, बठिंडा में पारा शून्य के करीब पहुंचा
Sun, 15 Jan 2023 12:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 Jan 2023 12:38 AM IST
सार
शुक्रवार रात बठिंडा का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 15 से 18 जनवरी के बीच भीषण ठंड और घने कोहरे की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
पहाड़ों में बर्फबारी के बाद कड़ाके की सर्दी का आगमन हो चुका है। पंजाब के कई शहरों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे चला गया है। शुक्रवार रात बठिंडा का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह के वक्त कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा। पटियाला और बठिंडा में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं। पंजाब के कुछ शहरों में तापमान शून्य के नीचे जा सकते हैं। इससे गलन बढ़ेगी। 15 से 18 जनवरी के बीच घना कोहरा और शीत लहर अपने उच्चतम स्तर पर रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद अब बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी। इससे दिन साफ रहेंगे, लेकिन रात के वक्त तापमान काफी नीचे चले जाएंगे।
विज्ञापन
18 से फिर पश्चिमी विक्षोभ आएगा
मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। इससे पहाड़ों में बर्फबारी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के आने से सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कहां कितना तापमान
शहर न्यूनतम अधिकतम
- बठिंडा 0.6 15.0
- अमृतसर 1.2 17.3
- मुक्तसर 2.2 16.1
- गुरदासपुर 4.0 15.0
- मोगा 4.0 14