फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather: Three died due to fog, visibility is less than 50 meters

Punjab Weather: धुंध से तीन की मौत, दृश्यता 50 मीटर से भी कम, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Sun, 07 Jan 2024 12:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/पटियाला Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 12:33 AM IST
सार

मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में धूप निकली रहेगी, लेकिन सुबह और शाम को काफी सर्दी महसूस होगी। सुबह और शाम को मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी भी है।

विज्ञापन
Punjab Weather: Three died due to fog, visibility is less than 50 meters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में शीत लहर का प्रकोप जारी है। धुंध के कारण पटियाला में दो और मोहाली मेंं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ही पंजाब में कोहरे व शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। कड़ाके की ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, रूपनगर व संगरूर में मध्यरात्रि से ही कोहरा छा चुका था।

विज्ञापन


वहीं पठानकोट में कोहरा पडऩे के कारण शनिवार की सुबह सात बजे शहर की कई सडक़ों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही, जिसकी वजह से वाहन रेंगते हुए नजर आए।

अमृतसर रहा सबसे ठंडा
सात जनवरी 2011 को भी अमृतसर में 9.2 डिग्री रहा था पारा, जो बीते 20 सालों में नौंवा सबसे कम अधिकतम तापमान रहा हैअमर उजाला ब्यूरोपटियाला। पंजाब में शनिवार को करीब दो घंटे धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 7.4 डिग्री नीचे बना हुआ है। अमृतसर 9.2 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक सात जनवरी 2011 को भी अमृतसर का तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो बीते 20 सालों में नौंवा सबसे कम दर्ज किया गया अधिकतम तापमान रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा पड़ने व कोल्ड डे रहने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार व मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद न्यूनतम तापमान के भी सामान्य से नीचे आने की संभावना है। जबकि अभी तक पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य के नजदीक ही बना है। शनिवार को न्यूनतम पारे में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।


शनिवार को अमृतसर के अधिकतम तापमान में सामान्य से 7.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं लुधियाना का तापमान 13.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे, पटियाला का पारा 13.3 डिग्री रहा और यह सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे रहा। बठिंडा का पारा 10.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से सबसे ज्यादा 11.2 डिग्री नीचे रहा। पठानकोट का 12.7, गुरदासपुर का 9.5 डिग्री रहा। सबसे अधिक 14.6 डिग्री समराला का रहा।

सबसे कम 5.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान-गुरदासपुर

  • अमृतसर-5.9
  • लुधियाना-6.8
  • पटियाला-6.3
  • बठिंडा-6.4
  • फरीदकोट-8.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed