फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News Rain and hailstorm in many areas of Punjab

Punjab Weather News: कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता, मंडियों में भी भीग रहा गेहूं

Thu, 20 Apr 2023 09:38 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Apr 2023 09:38 PM IST
सार

पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हुई है। सरकार अब गिरदावरी करवाएगी। अजनाला में कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दोबारा गिरदावरी की बात कही है। मंत्री धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक प्रदेशभर में जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उसकी भरपाई राज्य सरकार करेगी।

विज्ञापन
Punjab Weather News Rain and hailstorm in many areas of Punjab
पंजाब में हुई ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में गुरुवार को भी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है। होशियारपुर, लुधियाना और बठिंडा में ओलावृष्टि की सूचना है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। 

विज्ञापन


गुरुवार को पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक अगले दो दिन सूबे में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। खास तौर से शुक्रवार को तेज गरज व चमक के साथ बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


पंजाब में गुरुवार को बरनाला में सबसे ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर का 33.6, लुधियाना का 32.7, पटियाला का 34.6, फरीदकोट का 34.2, फतेहगढ़ साहिब का 34.3, मुक्तसर का 34.3, रोपड़ का 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। उधर, पंजाब में शाम साढ़े पांच बजे तक सबसे ज्यादा 13.0 मिलीमीटर बारिश हुई। पठानकोट में 8.0 एमएम, लुधियाना में 0.4 एमएम, मोगा में 0.5, जालंधर में 4.5 एमएम और मोहाली में 1.0 एमएम बरसात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab Weather News Rain and hailstorm in many areas of Punjab
पंजाब में हुई ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लुधियाना में कई जगह ओले पड़े, किसान मायूस
लुधियाना में कुछ जगहों पर हल्की बारिश तो कुछ जगहों ओलावृष्टि हुई। सुहाना मौसम और ओले से गर्मी से लोगों को राहत मिली। लोग ठंडी हवा और बारिश का आनंद लेते नजर आए। दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे मुरझा गए। गौरतलब है कि खेतों में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में बारिश व ओले पड़ने से फसल खराब होने की चिंता किसानों को सताने लगी है।

पीएयू के मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 24 अप्रैल तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगह हल्की बारिश भी होगी। 25 अप्रैल को पूरी तरह से मौसम साफ हो जाएगा। उधर, मंडियों में तिरपाल की कमी है। शहर की गिल रोड व दाना मंडी में किसान गेहूं लेकर पहुंचे। किसानों का कहना है कि सरकार गेहूं तो खरीद रही है लेकिन बारिश दाने की गुणवत्ता पर असर न डाल दे। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में गेहूं खरीद की प्रकिया चल रही है। किसानों को भुगतान में कोई दिक्कत नहीं आने दी जा रही।

Punjab Weather News Rain and hailstorm in many areas of Punjab
राजासांसी अनाज मंडी में भीगा गेहूं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुरदासपुर में भी ओलावृष्टि
गुरदासपुर जिले में भी कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। बारिश होने के कारण फिर से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज बारिश और 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से गेहूं की बची फसल भी खेतों में बिछ गई। किसानों का कहना है कि फसल जमीन पर बिछने के कारण पैदावार कम होगी। कई जगहों पर ओलावृष्टि से गेहूं की बालियों से दाने गिरे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर और बारिश होती है तो काफी नुकसान हो सकता है। किसानों को सलाह दी कि खेतों से बारिश का पानी तुरंत निकालें, क्योंकि लगातार पानी में रहने से फसल बर्बाद हो सकती है। गेहूं का दाना बदरंग पड़ जाएगा और बेचने के वक्त दिक्कत आएगी।

मंडी में भीगा सैकड़ों बोरी गेहूं
जलालाबाद में तेज बारिश के चलते दाना मंडी में सैकड़ों गेहूं से भरी बोरियां भीग गईं। मंडी में पानी भर गया और पानी के बीच गेहूं से भरे बैग पड़े हैं। फिरोजपुर और फाजिल्का जिले की मंडियों में उठान की रफ्तार धीमी होने की वजह से गेहूं की बोरियों के ढेर लगे हैं। ममदोट की मंडी में लिफ्टिंग शुरू नहीं हुई है। ट्रक ऑपरेटर मंडी के गेट पर धरना लगाकर बैठे हैं। यही हाल रहा तो बारिश में गेहूं के खराब होने की आशंका है।

Punjab Weather News Rain and hailstorm in many areas of Punjab

जलालाबाद के आढ़तियों का कहना है कि मंडी में लिफ्टिंग का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। उधर, ममदोट के किसान दर्शन सिंह व जोगिंदर सिंह का कहना है कि यहां की नौ खरीद मंडियां हैं, अभी तक किसी भी मंडी में लिफ्टिंग का काम शुरू नहीं हुआ है। लिफ्टिंग विवाद को लेकर ट्रक ऑपरेटर गुरुवार को भी धरने पर बैठे हैं।

नुकसान की दोबारा से होगी गिरदावरी: धालीवाल
पंजाब में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हुई है। सरकार अब गिरदावरी करवाएगी। अजनाला में कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दोबारा गिरदावरी की बात कही है। मंत्री धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के मुताबिक प्रदेशभर में जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है, उसकी भरपाई राज्य सरकार करेगी। उन्होंने तेरा कलां, भोईवाली, तेरी, चम्यारी, कमलपुरा, मुकाम और खानोवाल गांवों का दौरा कर गेहूं, चारा, मक्का, सब्जी, खरबूजे समेत बर्बाद हुई अन्य फसलों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed