फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercury reached 41 degree Celsius in Punjab on Friday

Punjab Weather News: पंजाब में तेज गर्मी ने झुलसाया, 41 डिग्री पहुंचा पारा, 16 अप्रैल से तीन दिन यलो अलर्ट

Sat, 15 Apr 2023 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Apr 2023 12:30 AM IST
सार

विभाग ने 16 अप्रैल से तीन दिनों यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तेज चमक के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की और वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
Mercury reached 41 degree Celsius in Punjab on Friday
तापमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार को पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। इससे झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। सूबे में फरीदकोट में सबसे अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया लेकिन जल्द ही लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 16 अप्रैल से मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान लगाया है। 

विज्ञापन


विभाग ने 16 अप्रैल से तीन दिनों यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तेज चमक के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की और वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा रहा। 
विज्ञापन


पंजाब में फरीदकोट के बाद लुधियाना का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री, पटियाला का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री, बठिंडा का 39.8, फतेहगढ़ साहिब का 38.8, फिरोजपुर का 38.6, होशियारपुर का 39.2, अमृतसर का 39.0, बरनाला का 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री का उछाल आया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। सबसे कम 18 डिग्री न्यूनतम तापमान रोपड़ में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed