{"_id":"6526fa3085918ccee00e2923","slug":"punjab-vigilance-raids-in-chandigarh-in-search-of-manpreet-badal-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट घोटाला: मनप्रीत बादल की तलाश में रिश्तेदार की दो कोठियों में विजिलेंस की दबिश, नहीं मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लॉट घोटाला: मनप्रीत बादल की तलाश में रिश्तेदार की दो कोठियों में विजिलेंस की दबिश, नहीं मिली कामयाबी
Thu, 12 Oct 2023 01:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:12 AM IST
सार
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मनप्रीत की लोकेशन तलाशी जा रही है। आरोपी विदेश फरार न आए इसके लिए लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया जा चुका है। उनके गिरफ्तारी वारंट की अवधि को भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
65 लाख के प्लॉट घोटाले में फरार चल रहे भाजपा नेता व पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का 17 दिनों में विजिलेंस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। बुधवार को विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा की टीम ने चंडीगढ़ में एक बार फिर उनके रिश्तेदार की दो कोठियों पर दबिश दी। हालांकि, इस दौरान भी विजिलेंस को कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि उनकी टीमें मनप्रीत की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही मनप्रीत को काबू कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को दबोचने के लिए विजिलेंस हर कदम उठा रही है।
विज्ञापन
मनप्रीत बादल के गिरफ्तारी वारंट की अवधि गुरुवार को खत्म हो रही है। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो की कोशिश है कि उन्हें काबू किया जाए। बुधवार को पुरानी गलतियों से सबक लेकर विजिलेंस की टीम मनप्रीत बादल के रिश्तेदार की चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित दो कोठियों समेत तीन जगह के सर्च वारंट लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
टीम में शामिल सभी गाड़ियां मोहाली नंबर की थीं। इस दौरान सेक्टर-7 की दो कोठियों पर दबिश दी गई जबकि मनप्रीत बादल की रिहायश पर टीम नहीं गई। इस मौके टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि मनप्रीत को काबू करने के लिए उनकी टीमें चंडीगढ़ के अलावा छह राज्यों में उनकी टीमें सक्रिय हैं। सौ से ज्यादा स्थानों पर दबिश दी गई हैं।
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मनप्रीत की लोकेशन तलाशी जा रही है। आरोपी विदेश फरार न आए इसके लिए लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया जा चुका है। उनके गिरफ्तारी वारंट की अवधि को भी बढ़ाया जाएगा।