फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance raids at dera of former SGPC president Bibi Jagir Kaur

Punjab News: एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर के डेरे पर विजिलेंस ने मारा छापा, दो घंटे तक चली जांच

Sat, 07 Oct 2023 12:48 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बेगोवाल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बेगोवाल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Oct 2023 12:48 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार टीम ने बीबी के डेरे से लैपटॉप, फोन और जमीन से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि गुरुवार को विजिलेंस ने भुलत्थ के नायब तहसीलदार व पटवारी को संबंधित दस्तावेज सहित तलब किया था।

विज्ञापन
Punjab Vigilance raids at dera of former SGPC president Bibi Jagir Kaur
बीबी जागीर कौर। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब मार्कफेड के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ शिअद नेता जरनैल सिंह वाहिद के बाद अब एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बीबी जगीर कौर विजिलेंस के निशाने पर आ गईं हैं। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने बीबी जगीर कौर के बेगोवाल स्थित डेरे पर दबिश देकर दो घंटे तक जांच की और नगर पंचायत की जमीन कब्जाने के मामले में बीबी से पूछताछ भी की। बीबी जगीर कौर के दामाद युवराज भूपिंदर सिंह ने रेड की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


बीबी जगीर कौर संत प्रेम सिंह मुराले वाले डेरे की मुख्य सेवादार भी हैं और तीन माह पहले शिअद से अलग होने के बाद उन्होंने एसजीपीसी को चुनौती देने के लिए अलग कमेटी का गठन किया था। बीबी जगीर कौर के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर है, जिसमें उन पर नगर पंचायत बेगोवाल की जमीन कब्जाने का आरोप है।

विज्ञापन

लैपटॉप, फोन व दस्तावेज जब्त

सूत्रों के अनुसार टीम ने बीबी के डेरे से लैपटॉप, फोन और जमीन से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि गुरुवार को विजिलेंस ने भुलत्थ के नायब तहसीलदार व पटवारी को संबंधित दस्तावेज सहित तलब किया था। करीब एक सप्ताह पहले टीम ने नगर पंचायत भुलत्थ में दबिश दी थी। डीएसपी भुलत्थ भारत भूषण सैनी ने विजिलेंस जांच की पुष्टि की लेकिन ज्यादा जानकारी देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने छह हफ्ते में तलब की है रिपोर्ट

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 28 अगस्त 2023 को विजिलेंस ब्यूरो के निदेशक को छह सप्ताह में रिपोर्ट जमा करवाने का आदेश दिया है। इसमें सरकारी जमीन के अवैध कब्जे के मामले के तमाम पहलुओं व नगर पंचायत के अलावा संबंधित विभागों की जांच पड़ताल करके कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। याचिका के अनुसार संत प्रेम सिंह खालसा हाई स्कूल बेगोवाल और डेरे के आसपास की नगर पंचायत की करीब 22 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed