{"_id":"6476025ed86c43dbde0b4798","slug":"punjab-vigilance-questioned-the-mayor-of-mohali-for-two-hours-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मोहाली के मेयर से विजिलेंस ने की दो घंटे पूछताछ, सात जून को फिर किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मोहाली के मेयर से विजिलेंस ने की दो घंटे पूछताछ, सात जून को फिर किया तलब
Tue, 30 May 2023 10:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 May 2023 10:47 PM IST
सार
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू के छोटे भाई हैं। वह मंगलवार को विजिलेंस के दफ्तर में सुबह 9 बजे पहुंच गए थे। वह करीब दो घंटे तक विजिलेंस के दफ्तर में रहे।
विज्ञापन
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले का सामना कर रहे भाजपा नेता एवं मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू से मंगलवार को विजिलेंस ने दोबारा पूछताछ की। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने उनसे करीब दो घंटे उनके रियल एस्टेट प्रोजेक्ट से जुड़ी जमीन को लेकर पूछताछ की। उन्होंने जमीन का सारा रिकॉर्ड भी विजिलेंस को सौंपा है।
विज्ञापन
वहीं, विजिलेंस ब्यूरो ने अब उनसे जमीन के कुछ और रिकॉर्ड मांगे हैं। अब उन्हें सात जून को विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष फिर पेश होना पड़ेगा। हालांकि अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि जिस मामले की जांच के लिए उन्हें बुलाया गया था उस संबंधी शिकायत की कॉपी अभी तक विजिलेंस ने उन्हें दिखाई नहीं है। वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता बलबीर सिंह सिद्धू के छोटे भाई हैं। वह मंगलवार को विजिलेंस के दफ्तर में सुबह 9 बजे पहुंच गए थे। वह करीब दो घंटे तक विजिलेंस के दफ्तर में रहे। विजिलेंस दफ्तर से बाहर आने पर उन्होंने कहा कि उनकी रियल एस्टेट कंपनी से जुड़ी जमीन के संबंध में उन्हें बुलाया गया था। वह दस्तावेज समेत विजिलेंस ब्यूरो के समक्ष पेश हुए थे। गौरतलब है कि अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के भाई बलबीर सिंह सिद्धू के खिलाफ भी जांच चल रही है। उन्हें दो जून को तलब किया गया है।
विज्ञापन