फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance arrested two police personnel accused of taking bribe for recruitment

Punjab: भर्ती के नाम पर 102 लोगों से ली 26 लाख की रिश्वत, दो पुलिसकर्मी दबोचे, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Wed, 12 Jun 2024 08:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 08:21 AM IST
सार

भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने के मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने सीएम एंटी करप्शन लाइन पर शिकायत की। भर्ती के नाम पर रिश्वत का खेल 2021 से चल रहा था। 

विज्ञापन
Punjab Vigilance arrested two police personnel accused of taking bribe for recruitment
नाैकरी के नाम पर ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महकमे में दर्जा चार कर्मचारी के पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर 102 लोगों से रिश्वत लेने के आरोपी दो पुलिस कर्मियों को पंजाब विजिलेंस ने दबोचा है। दोनों आरोपी कई वर्षों से रिश्वत लेने का काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


रिश्वत के इस खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब सीएम एंटी करप्शन लाइन पर एक पीड़ित ने इस संबंधी शिकायत की। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मी 2021 से लोगों को पुलिस महकमे में भर्ती करवाने का झांसा देकर उन्हें लूट रहे थे। दोनों को पंजाब विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है, जिसमें बड़े खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि 2021 से अब तक दोनों ने 102 लोगों से 26 लाख 2 हजार 926 रुपये की रिश्वत ली है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खेल में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। कई अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी भी इस रिश्वतकांड में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भर्ती के नाम पर किसी को पैसे न दें, क्योंकि सरकार में मेरिट के आधार पर भर्ती होती है।

एंटी करप्शन पर लाइन पर दी शिकायत पर केस दर्ज की कार्रवाई
सीएम मान ने बताया कि विजिलेंस ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर-9501200200 पर कॉल कर पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दी थी। इससे भर्ती के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे। विजिलेंस ने केस दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही कई और नामों के खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed