{"_id":"62eb75b399716241d12c6f8b","slug":"punjab-vigilance-arrested-chief-agent-who-help-stolen-vehicles-to-pass-from-tax-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: टैक्स नाकों से चोरी के वाहनों को निकालने का आरोपी गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने अंबाला से धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: टैक्स नाकों से चोरी के वाहनों को निकालने का आरोपी गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने अंबाला से धर दबोचा
Thu, 04 Aug 2022 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 Aug 2022 03:20 PM IST
सार
टैक्स चोरी के इस घोटाले में शामिल एजेंट और कुछ अधिकारी नाकों से चोरी-छिपे गाड़ियां निकालने और जीएसटी टैक्स से बचने के रास्ते बनाने के साथ-साथ कच्चे माल (लोहे का स्क्रैप) और तैयार माल लेकर जाने वाले वाहनों के लिए चोरी के रास्ते बनाते थे।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधिकारियों के साथ मिलकर टैक्स नाकों से चोरी के वाहनों को निकालने वाले मुख्य एजेंट (पासर) रजिंदर सिंह सोढी उर्फ लवली को विजिलेंस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने आरोपी को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया। आरोपी के घर की तलाशी में विजिलेंस को 21 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई। विजिलेंस के अनुसार आरोपी राज्य में आबकारी और कराधान अधिकारियों की मिलीभगत के साथ जीएसटी की चोरी द्वारा सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाने के मामले में वांछित था।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस घोटाले में 21 जुलाई को भ्रष्टाचार निवारक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया था। टैक्स चोरी के इस घोटाले में शामिल एजेंट और कुछ अधिकारी नाकों से चोरी-छिपे गाड़ियां निकालने और जीएसटी टैक्स से बचने के रास्ते बनाने के साथ-साथ कच्चे माल (लोहे का स्क्रैप) और तैयार माल लेकर जाने वाले वाहनों के लिए चोरी के रास्ते बनाते थे। इसके साथ ही वाहनों की चेकिंग के दौरान जुर्माने की कम रकम वसूल कर राज्य के खजाने में भी सेंध लगा रहे थे।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान आबकारी और कराधान विभाग के कुछ अधिकारियों और एजेंटों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह एजेंट और बिचौलिए इसके लिए विभाग के अधिकारियों को महीनावार आधार पर मोटी रिश्वत भी देते थे। पासर राजिंदर सिंह सोढी की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दोषी के घर की तलाशी ली, जिस दौरान टीम ने गवाहों की उपस्थिति में 2165241 रुपये की नकदी बरामद की है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी से और पूछताछ के लिए अदालत से 6 दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया है।