फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance arrested Chief Agent who help stolen vehicles to pass from tax points

Chandigarh: टैक्स नाकों से चोरी के वाहनों को निकालने का आरोपी गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो ने अंबाला से धर दबोचा

Thu, 04 Aug 2022 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 03:20 PM IST
सार

टैक्स चोरी के इस घोटाले में शामिल एजेंट और कुछ अधिकारी नाकों से चोरी-छिपे गाड़ियां निकालने और जीएसटी टैक्स से बचने के रास्ते बनाने के साथ-साथ कच्चे माल (लोहे का स्क्रैप) और तैयार माल लेकर जाने वाले वाहनों के लिए चोरी के रास्ते बनाते थे।

विज्ञापन
Punjab Vigilance arrested Chief Agent who help stolen vehicles to pass from tax points
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

अधिकारियों के साथ मिलकर टैक्स नाकों से चोरी के वाहनों को निकालने वाले मुख्य एजेंट (पासर) रजिंदर सिंह सोढी उर्फ लवली को विजिलेंस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने आरोपी को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया। आरोपी के घर की तलाशी में विजिलेंस को 21 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई। विजिलेंस के अनुसार आरोपी राज्य में आबकारी और कराधान अधिकारियों की मिलीभगत के साथ जीएसटी की चोरी द्वारा सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाने के मामले में वांछित था। 
विज्ञापन


पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस घोटाले में 21 जुलाई को भ्रष्टाचार निवारक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया था। टैक्स चोरी के इस घोटाले में शामिल एजेंट और कुछ अधिकारी नाकों से चोरी-छिपे गाड़ियां निकालने और जीएसटी टैक्स से बचने के रास्ते बनाने के साथ-साथ कच्चे माल (लोहे का स्क्रैप) और तैयार माल लेकर जाने वाले वाहनों के लिए चोरी के रास्ते बनाते थे। इसके साथ ही वाहनों की चेकिंग के दौरान जुर्माने की कम रकम वसूल कर राज्य के खजाने में भी सेंध लगा रहे थे। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान आबकारी और कराधान विभाग के कुछ अधिकारियों और एजेंटों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह एजेंट और बिचौलिए इसके लिए विभाग के अधिकारियों को महीनावार आधार पर मोटी रिश्वत भी देते थे। पासर राजिंदर सिंह सोढी की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दोषी के घर की तलाशी ली, जिस दौरान टीम ने गवाहों की उपस्थिति में 2165241 रुपये की नकदी बरामद की है। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी से और पूछताछ के लिए अदालत से 6 दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed