फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vidhansabha session will begin from today, uproar expected

Chandigarh News: सभी केंद्र... आज से शुरू होगा पंजाब विधानसभा का सत्र, हंगामे के आसार

Sun, 01 Sep 2024 08:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Punjab Vidhansabha session will begin from today, uproar expected
-अवैध कॉलोनियों के लिए एनओसी शर्त खत्म करने व पंचायत चुनाव नियमों में संशोधन का आएगा प्रस्ताव
विज्ञापन

अमन उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था और नशा तस्करी जैसे मुद्दों पर सरकार घेरने के लिए विपक्ष भी तैयार है। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।
सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने हैं। इनमें अवैध कॉलोनियों के लिए एनओसी की शर्त खत्म करने पर फैसला होना है। साथ ही पार्टी चिह्न पर पंचायत चुनाव न कराने के लिए द पंजाब पंचायत इलेक्शन रूल-1994 में संशोधन किया जाना है। पहले दिन पंजाबी कवि सुरजीत पात्र समेत पूर्व स्पीकर, मंत्रियों, सांसदों व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी जानी है।
विज्ञापन

सत्र के दौरान दोपहर दो बजे पूर्व स्पीकर सुरजीत सिंह मिन्हास, पूर्व मंत्री सुखदेव सिंह ढिल्लों, पूर्व राज्यमंत्री सुरजीत सिंह कोहली, पूर्व सांसद कमल चौधरी, पूर्व राज्यसभा सांसद गुरचरण कौर, पूर्व विधायक धनवंत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी सरदूल सिंह, कश्मीर सिंह, गुरदेव सिंह, जगदीश प्रसाद को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सिर्फ तीन दिन का सत्र बुलाने के लिए विपक्ष ने सरकार पर हमला भी बोला है। विपक्ष का कहना है कि कम से कम 15 दिन का विधानसभा सत्र होना चाहिए था, ताकि राज्य की कानून व्यवस्था, नशे समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed