फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab urban planning and development authority going to make land bank

पंजाब में घर या दुकान का सपना देख रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, छोड़ दें टेंशन

Fri, 05 May 2017 11:46 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 05 May 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
punjab urban planning and development authority going to make land bank
अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी
पंजाब में कोई भी व्यक्ति जो घर या दुकान बनाना चाहता है उसके लिए खुशखबरी यह है कि अब वह आसानी से अपना घर और दुकान बना पाएगा। वहीं, किसानों को भी अपनी जमीन के उचित दाम मिलेंगे। राज्य सरकार ने लोगों के सपनों को हकीकत में बदलने की दिशा में कार्रवाई शुरू की है। जिसके तहत अब पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) की सभी इकाइयां अपने यहां लैंड बैंक स्थापित करेंगी। साथ ही पूरे राज्य में जमीनों के मूल्यों को तर्कसंगत बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, उचित समय पर पुडा की सभी इकाइयों द्वारा जमीन की बिक्री की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में अधिकारियों की बैठक हुई थी, जिसमें यह मुद्दा उठा था कि राज्य में जमीनों के दाम काफी ऊंचे हैं, जिससे जरुरतमंद व्यक्ति संपत्ति खरीद ही नहीं पाते हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत आती है। इसके बाद उन्होंने पुडा की सभी इकाइयों को हिदायत दी है कि  जमीन व संपत्ति के मूल्यों को तर्कसंगत बनाया जाए ताकि आम आदमी भी प्रॉपर्टी खरीद पाए।
विज्ञापन


वहीं,सभी प्राधिकरणों को कहा है कि ड्रॉ और नीलामी के जरिए ही जमीन को बेचें। हालांकि जमीन  की नीलामी से पहले बाजार का अध्ययन करें। बढ़िया प्रतिक्रिया देखकर ही जमीन को बेचने की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट के सचिव ने सभी इकाइयों को आदेश दिए हैं कि वे अपने यहां लैंड बैंक स्थापित करें। साथ ही उन बैंकों में किसानों से लैंड पूलिंग व 80:20 के फॉर्मेट पर जमीन की खरीद-फरोख्त करें। साथ ही इसके बाद जब अर्बन स्टेट स्थापित की जाएगी, तो उसके किसानों को पार्टनर बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पुडा के अधीन छह प्राधिकरण आते हैं। उनके अधीन पंजाब के विभिन्न शहरी इलाके आते हैं, जहां पर वे विकास का कार्य करवा रहे हैं। इन 6 प्राधिकरणों में एडीए, बीडीए, गलाडा, गमाडा, जेडीए व पीडीए शामिल हैं। सरकार द्वारा जब भी भूमि का अधिग्रहण किया जाता है, तो या तो किसानों को नकद भुगतान किया जाता है या किसानों को लैंड पूलिंग का विकल्प दिया जाता है, जिसके तहत किसानों को जमीन के बदले रिहायशी प्लॉट व कमर्शियल प्लॉट दिए जाते हैं। इसके अलावा इलाके को विकसित करने के समय भी हिस्सेदार बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed