फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university student council member will available online

पीयू छात्र संघ से ऑनलाइन कर सकेंगे संपर्क

Sun, 27 Sep 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Sep 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
punjab university student council member will available online

स्टूडेंट्स को अपनी जरूरतों के लिए काउंसिल ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। काउंसिल सदस्यों की पूरी जानकारी अब पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। वेबसाइट पर एक लिंक होगा, जिसमें सदस्यों के फोन नंबर के साथ उनके डिपार्टमेंट की जानकारी को भी अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए स्टूडेंट काउंसिल के पदाधिकारियों ने योजना बनाई है। जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा। काउंसिल प्रेसिडेंट जसमीन कंग ने बताया किस डीएसडब्ल्यू प्रो. नवदीप गोयल को इसकी लिस्ट बनाकर दी जाएगी।
विज्ञापन


अनुमति के बाद पीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टूडेंट्स के लिए उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि काउंसिल के चारों पदाधिकारियों के साथ डिपार्टमेंट रीप्रेजेंटेटिव (डीआर) की जानकारी को वेबसाइट पर डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड पर सुनेंगे स्टूडेंट् की समस्याएं

स्टूडेंट्स की समस्याओं को सुनने के लिए हर वीकेंड पर उनसे हॉस्टलों में जाकर मिला जाएगा। जरूरी समस्याओं की लिस्ट बनाकर उन्हें पूरा करवाने की कोशिश की जाएगी। पारदर्शिता लाने के लिए हॉस्टलों की सीटों की जानकारी को भी आनलाइन किया जाएगा।


स्टूडेंट्स चलाएंगे साइकिल

पीयू को व्हीकल फ्री बनाने के लिए स्टूडेंट्स को जागरूक किया जाएगा। पीयू ने कुछ स्टूडेंट्स को ईएमआई पर साइकिल दी थी। इस स्कीम को दोबारा लागू करवाकर स्टूडेंट्स को किश्तों में साइकिल दी जाएगी। इसका आधा खर्चा काउंसिल उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed