{"_id":"5c4d53a3bdec225fe96d6563","slug":"punjab-university-senate-member-professor-raghbir-dyal-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट के सदस्य रघबीर दयाल की संदिग्ध हालात में मौत, 14 साल से मेंबर थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट के सदस्य रघबीर दयाल की संदिग्ध हालात में मौत, 14 साल से मेंबर थे
Mon, 28 Jan 2019 10:06 AM IST
खुशबू गोयल
रिशुराज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशुराज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
रघबीर दयाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ फाइनेंस के सदस्य और सीनेट सदस्य रघुवीर दयाल बंसल की रविवार को पहली मंजिल की बालकनी से सिर के बल गिरने से मौत हो गई। प्रो. दयाल मुक्तसर साहिब से पीयू में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली सिंडिकेट बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। यह घटना पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के पीयू गेस्ट हाउस में घटी। वे मुंह के बल गिरे जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। प्रो. दयाल गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल स्थित रूम नंबर-7 में ठहरे थे। पत्नी व बेटी भी साथ थीं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे प्रो. दयाल मॉर्निंग वाक के लिए कमरे से निकले और फर्स्ट फ्लोर से होकर गेस्ट हाउस के बाहर जाते समय अचानक बालकनी के पास उनका पैर फिसल गया। रेलिंग छोटी होने के कारण वह सीधे जमीन पर जा गिरे। मौके पर मौजूद अन्य सिंडिकेट सदस्यों की मदद से उन्हें पीजीआई ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि इस कारण प्रबंधन की ओर से नई सिंडिकेट की पहली बैठक को रद्द कर दिया गया।
दिल की बीमारी से भी पीड़ित थे
पीयू के गेस्ट हाउस में रघुवीर दयाल बंसल अपनी पत्नी और बेटी के साथ ठहरे थे। उनकी पत्नी के सरकारी शिक्षिका हैं। जबकि उनके भाई मुक्तसर में चिकित्सक हैं। सूत्रों के अनुसार वह दिल की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी मृत्यु के कारण गवर्नमेंट कॉलेज मुक्तसर में सोमवार को सहायक प्रोफेसर के लिए होने वाले साक्षात्कार को निलंबित कर दिया गया। इसका आयोजन हायर एजुकेशन सोसाइटी, पंजाब की ओर से किया जाना था।
विज्ञापन
गवर्नमेंट कालेज मुक्तसर में गणित के थे प्रोफेसर
रघुवीर दयाल बंसल पंजाब के गवर्नमेंट कालेज मुक्तसर में गणित के प्रोफेसर थे। वह पिछले 14 सालों से सीनेट के सदस्य भी थे। दिसंबर में हुई सीनेट में उन्हें बोर्ड ऑफ फाइनांस का सदस्य चुना गया था। उस समय दो सदस्यों का चयन हुआ था, जिसमें पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स के प्रो. दलीप कुमार का भी चयन किया गया था।
वीसी ने शोक-संवेदना व्यक्त की
पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने सीनेट सदस्य प्रो. रघुवीर दयाल बंसल की अचानक मृत्यु को लेकर लेकर उनके परिवार के सदस्यों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। परिजन शव को लेकर मुक्तसर रवाना हो गए।