फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Rose Festival Schedule

गुलाब की 154 वैरायटियों से गुलजार दिखेगा पीयू

Wed, 04 Feb 2015 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Feb 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
Punjab University Rose Festival Schedule

पंजाब यूनिवर्सिटी का मिनी रोज गार्डन छह से आठ फरवरी तक छठे रोज फेस्ट से गुलजार रहेगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और गार्डन में गुलाब की करीब 154 वैरायटियां लोगों के स्वागत के लिए तैयार है।

विज्ञापन


पीयू हार्टिकल्चर विभाग के 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी आजकल रोज गार्डन को शानदार ढंग से सजाने में जुटे हैं। डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि 3.5 एकड़ में बनी 275 क्यारियों में 3490 गुलाब के पौधे लगाए गए हैं। इनमें पुणे से लाई गई गुलाब की 24 नई किस्मों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


फेस्ट का थीम: ‘स्वच्छ भारत अभियान’  
इस बार पीयू प्रशासन ने रोज फेस्टिवल का थीम ‘स्वच्छ भारत अभियान’ रखा है। फेस्ट के को-आर्डिनेटर दीपक कौशिक और धर्मपाल शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं के अलावा 300 को सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास झूले और फूड स्टॉल्स भी
रोज फेस्टिवल में पूरी फैमिली के लिए इवेंट और मनोरंजक कार्यक्रम रखे गए हैं। बच्चों के लिए कई तरह के झूले लगाए गए हैं, जबकि सभी तबकों के लिए खाने पीने और अन्य सामान के 30 स्टॉल भी लगाए जाएंगे। को-आर्डिनेटर दीपक कौशिक ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की मदद के लिए 100 से अधिक वालंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रतियोगिताओं के लिए 1800 आवेदन पहुंचे
इस फेस्टिवल में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंटस के लिए करीब 15 विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ट्राइसिटी से 1800 से अधिक  आवेदन जमा हो चुके हैं। 50 रुपये एंट्री फीस रखी गई है। रोज प्रिंस और प्रिंसेस में हिस्सा लेने के लिए 100 रुपये फीस है और 5 फरवरी शाम 6 बजे तक आवेदन फार्म जमा होंगे।

वहीं, ट्राइसिटी के लोग फ्लावर कंपटीशन में भी हिस्सा ले सकते हैं। छह फरवरी को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन (डीपीआर) विनीत पुनिया ने बताया कि रोज फेस्टिवल में पहली बार आम जनता के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। पीयू कैंपस से जुड़ी फोटो में से बेस्ट को चुना जाएगा।    

तीन दिन के खास इवेंट

6 फरवरी: फैशन शो  
पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर दोपहर 2 बजे रोज फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे। आर्मी बैंड पहली बार रोज फेस्ट का आकर्षण बनेगा। शाम को रॉक बैंड प्रत्यक्ष, फैशन शो और इंडियन थियेटर विभाग के स्टूडेंट्स द्वारा नाटक का मंचन किया जाएगा।

7 फरवरी: लॉफ्टर शो
शाम को लॉफ्टर शो आयोजित होगा। इस दौरान कॉमेडियन विजय ख्याली, जगदीप भीमा और कर्मजीत अनमोल की प्रस्तुति होगी। दिन में सिंगिंग, रंगोली, कोलाज मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और रोज क्विज होगी।


8 फरवरी: रोज प्रिंस और प्रिंसेस
फेस्टिवल के अंतिम दिन रोज प्रिंस और प्रिंसेस आकर्षण के केंद्र होंगे। विभिन्न कैटेगरी में बच्चों के लिए डांस, क्रिएटिव मेहंदी, फेस पेंटिंग, पेंटिंग कंपीटीशन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं होंगी। देर शाम स्टार नाइट में पंजाबी गायक सतविंदर बग्गा प्रस्तुति देंगे। पुरस्कार वितरण समारोह शाम 6 बजे होगा। सांसद किरण खेर मुख्य अतिथि होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed