फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Researchers Found Out Medicine Of Cancer

भारत में कैंसर की दवा पर शोध, मरीजों को मिल सकती है राहत

Sat, 13 Apr 2019 09:28 AM IST
ajay kumar सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Apr 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Punjab University Researchers Found Out Medicine Of Cancer
सांकेतिक तस्वीर

दुनिया भर में 1.7 करोड़ कैंसर के मरीज हैं। हर साल 96 लाख मरीजों की मौत हो जाती है। कैंसर आगे पैर न पसारे और मौत का सिलसिला थम जाए, इसके लिए पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) के दो वैज्ञानिकों ने बड़ा शोध किया है। इस शोध से कैंसर के मरीजों को राहत मिल सकती है। 

विज्ञापन


दरअसल, पशुओं के पेट के कीड़े मारने वाली दवा फेनबंडाजोल पर सात साल तक चली रिसर्च (एनिमल स्टडी) के बाद परिणाम बेहतर आए हैं। भारत में हुई इस रिसर्च का पता जब कैंसर से हार मान चुके अमेरिका के मरीजों को लगा तो उन्होंने फेनबंडाजोल का प्रयोग किया और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।
विज्ञापन


इससे करीब 250 से अधिक मरीजों का कैंसर ठीक हो गया। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मरीजों के प्रैक्टिस का यह तरीका गलत है। उन्होंने सलाह दी है कि जब तक इस दवा पर ह्यूमन स्टडी पूरी नहीं हो जाती तब तक प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू के वैज्ञानिकों ने अब अपने रिसर्च को आगे बढ़ाते हुए इस पर ह्यूमन स्टडी करने का प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि स्टडी पूरी हो गई तो कैंसर पर काबू पाने में हम सफल होंगे और देश के हाथ बड़ी उपलब्धि लगेगी।


फेनबंडाजोल पर हुए रिसर्च के परिणाम सकारात्मक आए हैं। इस पर अब ह्मूमन स्टडी होगी। सफलता मिलने के बाद लाखों कैंसर मरीजों को लाभ मिल सकेगा। - प्रो. अशोक कुमार, चेयरमैन, सेंटर फॉर सिस्टम बायोलॉजी एंड बायोइन्फोर्मेटिक्स पीयू
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed