{"_id":"585b6fa64f1c1b8e03e3aa23","slug":"punjab-university-researcher-akshara-found-out-treatment-and-medicine-of-blood-cancer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धिः देखिए, इस रिसर्चर ने खोज निकाला ब्लड कैंसर का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धिः देखिए, इस रिसर्चर ने खोज निकाला ब्लड कैंसर का इलाज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 23 Dec 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
ब्लड कैंसर का इलाज खोज निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल साइंस की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है। एक रिसर्चर ने ब्लड कैंसर का इलाज खोज निकाला है। कैंसर जैसी बीमारी के इलाज में रेडियो थेरेपी और कीमोथेरेपी का प्रयोग किया जाता है। लेकिन दोनों ही तरह का इलाज मरीज के लिए भविष्य में काफी दिक्कतें पैदा करता है।
ये तरीके सेहत के हिसाब से सही नहीं माने जाते। पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित बॉयो टेक्नोलॉजी विभाग की शोधकर्ता अक्षरा गोस्वामी ने ब्लड और पेन्क्रियाज कैंसर की रोकथाम के लिए नया तरीका निकाला है। बेकार समझी जाने वाली कांग्रेस घास से अब ब्लड कैंसर का इलाज हो सकेगा।
जानकारी अनुसार अक्षरा गोस्वामी के ब्लड कैंसर पर तैयार शोधपत्र को स्पेन में होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेंस के लिए चयनित किया गया है। अक्षरा ने बताया कि 19 से 21 मई 2017 तक एनुअल वर्ल्ड कांग्रेस(डब्ल्यूसीसी-17) में वह ब्लड कैंसर की रोकथाम में कांग्रेस घास के महत्व पर तैयार शोधपत्र पेश करेंगी।

प्रोजेक्ट पर भविष्य में भी काम करेंगी अक्षरा
cancer
अक्षरा ने बताया कि पुराने जमाने में भी जड़ी बूटियों से कैंसर जैसी बीमारी का इलाज ढूंढा जाता था। अक्षरा ने बताया कि कांग्रेस घास वैसे तो काफी हानिकारक बताई जाती है, लेकिन इसके प्रयोग से ब्लड कैंसर के निजात के काफी अच्छे रिजल्ट सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस घास को ड्रग के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह ब्लड और पेन्क्रियाज कैंसर की रोकथाम में काफी उपयोगी होती है। अक्षरा के अनुसार लैबोरेटरी में उनके शोध को काफी अच्छा रिजल्ट मिला है।
इस शोध को अक्षरा ने बायोटेक्नोलॉजी विभाग के चेयरपर्सन और प्रोफेसर जगतार सिंह और जम्मू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन(आईआईआईएम) प्रोफेसर डॉ.भावल अली शाह की देखरेख में पूरा किया है।
कैंसर की रोकथाम पर तैयार अक्षरा का शोधपत्र इंटरनेशनल स्तर पर भी प्रकाशित हो चुका है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट पर भविष्य में भी काम जारी रखेंगी।