फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab university, main gaate entry, chandigarh news

नया फरमान: वाहन पर होगा स्टीकर तभी पीयू में होगी एंट्री

Sat, 01 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Punjab university, main gaate entry, chandigarh news
Panjab University - फोटो : amar ujala
पीयू को व्हीकल फ्री बनाने की कवायद में अब स्टीकर जारी किए गए हैं। स्टूडेंट, स्टाफ और रेजिडेंट्स के लिए अलग-अलग स्टीकर बनाए गए हैं। अब पीयू में उसी गाड़ी की एंट्री होगी, जिस पर स्टीकर लगा होगा।
विज्ञापन


खास बात है कि पांच बजे के बाद और छुट्टी वाले दिन तो स्टूडेंट्स की गाड़ी बगैर इजाजत के पीयू में दाखिल नहीं हो पाएगी। वहीं अगर कोई स्टीकर लगी गाड़ी पीयू में आएगी और उसमें एक से ज्यादा स्टूडेंट होंगे, तो सभी के पास वैध आई कार्ड होना अनिवार्य है। वहीं इवनिंग स्टडी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की एंट्री सिर्फ दोपहिया वाहन पर हो सकेगी।
विज्ञापन


तीन तरह के स्टीकर तैयार करवाए
पीयू के रजिस्ट्रार (रिटा) कर्नल जीएस चड्ढा ने बताया कि नए सेशन से पीयू के एकेडमिक एरिया को वाहन मुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के चलते स्टीकर का प्रावधान रखा गया है। तीन रंग के स्टीकर तैयार कराए गए हैं। हरे रंग का स्टीकर फेकल्टी के वाहन के लिए होगा और भूरे रंग का स्टाफ और रेजिडेंट्स को अलॉट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए नीले रंग का स्टीकर रखा गया है। जल्द ही चार जगह पर बूम बैरियर भी लगाए जाएंगे। पीयू से संबंधित कॉलेजों के टीचिंग या नॉन टीचिंग स्टॉफ केवाहन को भी अब वैध आई कोर्ड के साथ ही एंट्री मिलेगी। वहीं नए दाखिल छात्रों पर तो पहले ही बैन कर दिया गया था कि कोई गाड़ी लेकर पीयू में नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed