{"_id":"5956a7554f1c1b1c6e8b45cc","slug":"punjab-university-main-gaate-entry-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया फरमान: वाहन पर होगा स्टीकर तभी पीयू में होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया फरमान: वाहन पर होगा स्टीकर तभी पीयू में होगी एंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Panjab University
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू को व्हीकल फ्री बनाने की कवायद में अब स्टीकर जारी किए गए हैं। स्टूडेंट, स्टाफ और रेजिडेंट्स के लिए अलग-अलग स्टीकर बनाए गए हैं। अब पीयू में उसी गाड़ी की एंट्री होगी, जिस पर स्टीकर लगा होगा।
खास बात है कि पांच बजे के बाद और छुट्टी वाले दिन तो स्टूडेंट्स की गाड़ी बगैर इजाजत के पीयू में दाखिल नहीं हो पाएगी। वहीं अगर कोई स्टीकर लगी गाड़ी पीयू में आएगी और उसमें एक से ज्यादा स्टूडेंट होंगे, तो सभी के पास वैध आई कार्ड होना अनिवार्य है। वहीं इवनिंग स्टडी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की एंट्री सिर्फ दोपहिया वाहन पर हो सकेगी।
तीन तरह के स्टीकर तैयार करवाए
पीयू के रजिस्ट्रार (रिटा) कर्नल जीएस चड्ढा ने बताया कि नए सेशन से पीयू के एकेडमिक एरिया को वाहन मुक्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के चलते स्टीकर का प्रावधान रखा गया है। तीन रंग के स्टीकर तैयार कराए गए हैं। हरे रंग का स्टीकर फेकल्टी के वाहन के लिए होगा और भूरे रंग का स्टाफ और रेजिडेंट्स को अलॉट होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए नीले रंग का स्टीकर रखा गया है। जल्द ही चार जगह पर बूम बैरियर भी लगाए जाएंगे। पीयू से संबंधित कॉलेजों के टीचिंग या नॉन टीचिंग स्टॉफ केवाहन को भी अब वैध आई कोर्ड के साथ ही एंट्री मिलेगी। वहीं नए दाखिल छात्रों पर तो पहले ही बैन कर दिया गया था कि कोई गाड़ी लेकर पीयू में नहीं आएगा।