{"_id":"941fe025b36f5849d3cb11e780ee1c9c","slug":"punjab-university-chandigarh-guldaudi-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू गुलदाउटी शो, 196 किस्मों के 2700 पौधे दिखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू गुलदाउटी शो, 196 किस्मों के 2700 पौधे दिखेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Dec 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी का मिनी रोज गार्डन गुलदाउदी शो से महक रहा है। इसमें 196 किस्मों के 2700 पौधे देखने को मिलेंगे। 8वें गुलदाउदी शो का उद्घाटन पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पीयू रजिस्ट्रार कर्नल (रिटायर्ड) जीएस चड्ढा और डीयूआई प्रो.एके भंडारी भी मौजूद थे। कुलपति ने इस मौके पर गुलदाउदी को सजाने के लिए 100 से अधिक माली और कर्मचारियों के साथ डिवीजनल इंजीनियर(हार्टिकल्चर) अनिल ठाकुर की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
ठाकुर ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर तक गुलदाउदी शो जारी रहेगा। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक ट्राइसिटी के लोग गुलदाउदी देखने के लिए पीयू रोज गार्डन आ सकते हैं। गुलदाउदी के साथ युवाओं ने जमकर फोटो सेशन किया।
विज्ञापन
गुलदाउदी शो में कुलपति ने कैंपस में सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए ई-रिक्शा डंपर की शुरुआत की। पहले चरण में दो ई-रिक्शा डंपर कैंपस में कूड़ा उठाने में प्रयोग किए जाएंगे। करीब दो लाख में इन्हें खरीदा गया है।
रोज फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
पीयू का हार्टिकल्चर विभाग पिछले कई सालों से मिनी रोज फेस्टिवल का आयोजन करता है। आगामी फरवरी में भी पीयू रोज फेस्टिवल आयोजित करेगा।
अनिल ठाकुर ने बताया कि आगामी रोज फेस्टिवल में गुलाब की कई नई वैरायटी बंगलूरू से लाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल में फ्लावर कंपीटीशन का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें ट्राइसिटी के लोग हिस्सा ले सकेंगे।