फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University Annual Examination from 28th June

पंजाब यूनिवर्सिटी में 28 जून से वार्षिक परीक्षा

Thu, 01 Apr 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Punjab University Annual Examination from 28th June
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी ने वार्षिक परीक्षा की तारीखों का एलान बुधवार को कर दिया। स्नातक और परास्नातक के साथ सभी सर्टिफिकेट, एडवांस डिप्लोमा कोर्साें की परीक्षा 28 जून से शुरू होगी। परीक्षा शुल्क और फाइन के साथ परीक्षा शुल्क देने की तारीखों का एलान भी कर दिया। परीक्षा शुल्क 15 मई तक, देरी होने पर 2075 रुपए फाइन के साथ 22 मई, 6075 फाइन के साथ 31 मई, 11075 फाइन के साथ 7 जून और 22075 फाइन के साथ 17 जून तक जमा कर सकते हैं। वहीं सभी पीजी व पीजी डिप्लोमा कोर्स के केवल दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 12 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा शुल्क 15 मई तक, देरी होने पर 2075 रुपए फाइन के साथ 22 मई, 6075 फाइन के साथ 31 मई, 11075 फाइन के साथ 7 जून और 22075 फाइन के साथ 1 जुलाई तक जमा करवाना होगा। अन्य सबंधित सूचना के लिए विद्यार्थी www.puchd.ac.in पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने जानकारी दी कि जिन अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सितंबर 2020 की परीक्षा नहीं दी थी, उन उम्मीदवारों को एक मौका और देते हुए विशेष परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह परीक्षा 7 अप्रैल को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय शाम 5 बजे रात 8 बजे का रहेगा। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा और दी गई अवधि के अनुसार ही पेपर हल करना होगा। विद्यार्थी परीक्षा की डेटशीट व अन्य सूचना के लिए पीयू की वेबसाइट http://exams.puchd.ac.in/datesheet.php पर जाकर जानकारी हासिल कर सकता है। यह मौका उन विद्यार्थियों को दिया जाएगा जो स्वास्थ्य या अन्य किसी उपयुक्त कारण के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed