फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab univercity, Bechlor of commerce, Questions out of Syllabus

बीकॉम के पेपर में कई सवाल सिलेबस से बाहर के

Sun, 29 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sun, 29 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
punjab univercity, Bechlor of commerce, Questions out of Syllabus
exam
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की ओर से शनिवार को आयोजित चौथे सेमेस्टर के प्रश्न पत्र में विद्यार्थियों ने कुछ सवाल आउट ऑफ सिलेबस होने का आरोप लगाया है। दोपहर बाद के सत्र में चौथे सेमेस्टर का क्वांटिटेटिव टेक्निक्स एंड मैथर्ड विषय का पेपर था। बीकॉम की परीक्षा देने वाले छात्र रजत, ललित और सूरज ने बताया कि प्रश्न पत्र में चार सवाल आउट ऑफ सिलेबस हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कालेज में बने परीक्षा केंद्र पर कई विद्यार्थियों ने प्रश्न पत्र गलत होने को लेकर सुपरिंटेंडेंट को भी शिकायत दी। विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा में करीब 40 अंकों के चार सवाल आउट ऑफ सिलेबस हैं। छात्र रजत के अनुसार प्रश्न नंबर-2, 6,10 और 12 को पहले ही सिलेबस से हटाया जा चुका है।
विज्ञापन


उधर, इस मामले में पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह का कहना है कि उन्हें इस तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आती है तो उसे संबंधित कमेटी के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed