फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university news

पीयू के मेंबर बनो, कैंपस में VIP वेलकम पाओ

Wed, 23 Apr 2014 10:23 AM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Apr 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
punjab university news
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) प्रशासन अब अपने एल्युमनी मेंबर को वीआईपी वेलकम देगा। पीयू से डिग्री हासिल कर चुके ओल्ड स्टूडेंट को जोड़ने के लिए जल्द ही खास अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


पीयू अब एल्युमनी एसोसिएशन मेंबर बनने वाले सदस्यों को कैंपस में ठहरने के लिए लग्जरी सुइट और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी देगा। इससे विदेशों से आने वाले एल्युमनी को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


मेंबर बनने पर पीयू के स्पोर्ट्स क्लब की मेंबरशिप भी मिलेगी। पीयू एल्युमनी एसोसिएशन ने अभी तक 5400 मेंबर बन चुके हैं, जिन्हें बढ़ाने के लिए नए सिरे से प्रपोजल तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एल्युमनी एग्जीक्यूटिव बोर्ड की सालाना बैठक में कुलपति प्रो.अरुण ग्रोवर और स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल ने भी नए प्रोजेक्ट पर हामी भर दी है।

पीयू एल्युमनी एसोसिएशन अब कैंपस में पढ़ते हुए ही विद्यार्थियों का पूरा डाटा रखेगी। एल्युमनी एसोसिएशन से जोड़ने के लिए वुमन इम्मपॉवरमेंट, सेल्फ डिफेंस, मेंटरशिप और जेंडर सेसेटाइजेशन जैसे प्रोग्राम आगामी मई से शुरू किए जाएंगे। इसका प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।

दुनिया भर से फेसबुक से जुड़े काफी सदस्य  

डीन एल्युमनी अनिल मोंगा के अनुसार दुनिया भर में रहने वाले पीयू एल्युमनी को जोड़ने के लिए फेसबुक, एल्युमनी एसोसिएशन की वेबसाइट सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।

मेंबर बनने के लिए सदस्यों को 1000 रुपये सदस्यता शुल्क देना होगा। सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन भी उपलब्ध है। सदस्यता हासिल करने के लिए ईमेल और मोबाइल नंबर 9876120303 पर संपर्क किया जा सकता है।
 
मेंबर के लिए 4 सुइट तैयार
पीयू ने साउथ कैैंपस में करोड़ों की लागत से कई एकड़ में एल्युमनी हाउस तैयार किया है। एल्युमनी मेंबर के ठहरने के लिए 4 स्पेशल सुइट और 6 एसी लग्जरी कमरे भी तैयार होने के अंतिम चरण में है।

कमरों का किराया 1500 और 1000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से देना होगा। मेंबर के लिए मेस की सुविधा भी मिलेगी। एल्युमनी हाउस में ही बैडमिंटन और टेबल टेनिस कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं।

मेंबर बनने वाले 75 सदस्यों को पीयू के स्वीमिंग पूल की सदस्यता प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। पीयू एल्युमनी हाउस में शादी समारोह की व्यवस्था भी की गई है।
 
एल्युमनी शुरू करेंगे स्कॉलरशिप

पीयू एल्युमनी एसोसिएशन आगामी 24 मई को कैंपस और कालेज में टॉपर होनहारों को केश अवार्ड देकर सम्मानित करेगा। एनआरआई मेंबर सेे पीयू नई स्कॉलरशिप शुरू करने की अपील भी करेगा।


हाल ही में पीयू को जोलॉजी विभाग की एल्युमनी रही एक महिला ने 4 लाख दिए हैं। विभाग के टॉपर को हर साल 25 हजार की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

पीयू कारपोरेट वर्ल्ड से एल्युमनी से एसोसिएशन गरीब और होनहार विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप देने के लिए प्रयास कर रहा है।

देश दुनिया में बसे एल्युमनी को जोड़ने के लिए खास प्रोग्राम तैयार किया गया है। सेकेंड ईयर से ही अब विद्यार्थियों का पूरा डाटा जुटाया जाएगा। पीयू कैंपस में आने वाले एल्युमनी मेंबर के रहने और कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान करेगा। एल्युमनी एसोसिएशन नए सत्र से पहले पूरी तैयारी कर लेगी।
प्रो.अनिल मोंगा(डीन एल्युमनी पंजाब यूनिवर्सिटी) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed