फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab : Underprivileged beneficiaries of PMGKY will also get free grain

पंजाब : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के वंचित लाभार्थियों को भी अब मुफ्त मिलेगा अनाज  

Thu, 03 Dec 2020 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Dec 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Punjab : Underprivileged beneficiaries of PMGKY will also get free grain
अनाज की बोरियां। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के वंचित लाभार्थियों को भी मुफ्त में अनाज मिल सकेगा। पंजाब सरकार ने ऐसे वंचित लाभार्थियों को अनाज मुफ्त देने के लिए स्टेट स्पांर्स्ड स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम शुरू की है। मंत्री और विधायकों की सब कमेटी की बैठक में 5 जनवरी से इस स्कीम को शुरू करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


स्कीम के सफल संचालन के लिए गठित की गई पंजाब के मंत्रियों और विधायकों की सब कमेटी की बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु, सब कमेटी सदस्य कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुंदर शाम अरोड़ा, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, मदन लाल जलालपुर, प्रीतम सिंह कोटभाई, दविंदर सिंह घुबाया के अलावा प्रमुख सचिव खाद्य और सिविल सप्लाई केएपी सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह और अनिन्दता मित्रा निदेशक सिविल सप्लाई शामिल हुए। 
विज्ञापन



बैठक के बाद मंत्री आशु ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनाज योजना के अधीन 1.41 करोड़ जरूरतमंदों को राज्य सरकार की तरफ से राशन दिया जा रहा था। पंजाब में अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अनाज योजना के अधीन राज्य के 92.35 प्रतिशत लाभपात्रियों को अनाज का वितरण किया जा चुका है। इस मौके पर सब कमेटी के सदस्यों द्वारा स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम की प्रगति का भी जायजा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed