फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Transport Minister Razia Sultana Statement on Traffic Challan Fees in State

पंजाब में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जुर्माना होगा कम, अगले हफ्ते लागू होगी नई पालिसी: रजिया सुल्ताना

Wed, 18 Sep 2019 10:28 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Sep 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Punjab Transport Minister Razia Sultana Statement on Traffic Challan Fees in State
ट्रैफिक नियम - फोटो : File Photo
पंजाब की ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देशभर में लागू की गई नई ट्रैफिक पालिसी की समीक्षा की जा रही है। इसे अगले 8-10 दिन में पंजाब में लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए केंद्र द्वारा जो जुर्माना राशि तय की गई है, वह काफी ज्यादा है।
विज्ञापन


पंजाब में यह जुर्माना राशि कम रखी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान रजिया सुल्ताना ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई ट्रैफिक पालिसी का उद्देश्य लोगों को सड़क पर अनुशासित करना होना चाहिए ना कि उनसे भारी-भरकम जुर्माना राशि वसूलना। उन्होंने कहा कि जुर्माना राशि को 500 से सीधे 5000 कर दिया जाना वाजिब नहीं है।
विज्ञापन


शराब पीकर गाड़ी चलाने और उससे बढ़ते हादसों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि केंद्र की नई नीति के अधीन राज्य को जो भी छूट मिली है, केवल उसी का उपयोग होगा। बाकी केंद्रीय नीति को हू-ब-हू लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed