{"_id":"61670753c68f8b501d438908","slug":"punjab-transport-minister-has-ordered-to-issue-driving-license-on-saturday-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: पंजाब में अब शनिवार को भी बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, खुले रहेंगे सभी 32 टेस्ट ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: पंजाब में अब शनिवार को भी बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, खुले रहेंगे सभी 32 टेस्ट ट्रैक
Wed, 13 Oct 2021 09:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:50 PM IST
सार
परिवहन मंत्री ने पोस्टल अधिकारियों को डाक-घरों से लोगों को लाइसेंस प्राप्त करने का 7 दिन का समय बढ़ाकर 15 दिन करने पर विचार करने को कहा। उन्होंने लोगों को फिर अपील की कि किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए उनके निजी वाट्सऐप नंबर 94784-54701 पर बेझिझक संपर्क करें।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे शनिवार को भी ड्राइविंग लाइसेंस बनाएं और सभी 32 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक खोल कर रखें। लाइसेंस बनाने की अवधि को 30 दिन से बढ़ाकर 45 दिन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लाइसेंस बनाने में देरी हुई तो निर्माता कंपनी पर जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - ड्रग कारोबार मामला: हाईकोर्ट ने दिए पूरे मामले का सार तैयार करने के आदेश, सभी मुद्दों पर अलग-अलग होगी सुनवाई
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने पिछले दिनों जारी किए निजी व्हाट्स एप नंबर पर ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्रों और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों में देरी और लंबित मामलों की शिकायतें मिलने पर बुधवार को अधिकारियों को लताड़ लगाई और इस प्रक्रिया को समयबद्ध, दुरुस्त और तेज करने के कड़े निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि वह लंबित मामलों के निपटारे के लिए शनिवार को काम करें। स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाली चंडीगढ़ स्थित केंद्रीकृत कंपनी ‘स्मार्ट चिप’ को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की तीन दिन की निर्धारित समय-सीमा के मुताबिक काम करने के निर्देश दिए। पोस्टल अधिकारियों को डाक-घरों से लोगों को लाइसेंस प्राप्त करने का 7 दिन का समय बढ़ाकर 15 दिन करने पर विचार करने को कहा। उन्होंने लोगों को फिर अपील की कि किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए उनके निजी वाट्सऐप नंबर 94784-54701 पर बेझिझक संपर्क करें।