{"_id":"6166eecbe05fee6fcf3c4a5c","slug":"punjab-and-haryana-high-court-clarified-that-every-issue-in-drug-trade-case-require-separate-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग कारोबार मामला: हाईकोर्ट ने दिए पूरे मामले का सार तैयार करने के आदेश, सभी मुद्दों पर अलग-अलग होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग कारोबार मामला: हाईकोर्ट ने दिए पूरे मामले का सार तैयार करने के आदेश, सभी मुद्दों पर अलग-अलग होगी सुनवाई
Wed, 13 Oct 2021 08:06 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:06 PM IST
सार
पिछले साल 28 फरवरी को हाईकोर्ट ने सीलबंद जांच रिपोर्ट को 20 मार्च को खोलने का आदेश दिया था। इसके तुरंत बाद कोरोना महामारी का कहर आरंभ हुआ और पौने दो साल से इस केस में केवल तारीख लग रही थी।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हजारों करोड़ रुपये के ड्रग कारोबार मामले में पौने दो साल बाद हुई सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कई मुद्दे हैं जिन पर अलग-अलग सुनवाई जरूरी है। हाईकोर्ट ने इस मामले का सार तैयार करने का आदेश देते हुए कहा कि मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की जाएगी। बुधवार को समय कम होने के कारण सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की टिप्पणी: सुरक्षा की मांग पर रिश्ते की वैधता को देखना आवश्यक नहीं
विज्ञापन
सुनवाई आरंभ होने के बाद जस्टिस एजी मसीह एवं जस्टिस अशोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने कहा कि लंबे समय बाद इस केस की सुनवाई शुरू हुई है। इस मामले में कई मुद्दे हैं जिन पर एक साथ सुनवाई संभव नहीं है। ऐसे में सुनवाई को सही प्रकार से करने के लिए इन्हें एक-एक करके सुनना जरूरी है। इस बात पर सभी पक्षों की ओर से बेंच से सहमति जताई गई। इस दौरान कोर्ट के समक्ष इस पूरे मुद्दे को उठाने वाले पूर्व डीजीपी शशिकांत की ओर से सीनियर एडवोकेट गुरमिंदर सिंह गैरी पेश हुए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी कि वह इस पूरे मामले को लेकर एक सार तैयार करें ताकि बेंच इसे आसानी से समझ सके। गत वर्ष 28 फरवरी को हाईकोर्ट ने सीलबंद जांच रिपोर्ट को 20 मार्च को खोलने का आदेश दिया था। इसके तुरंत बाद कोरोना महामारी का कहर आरंभ हुआ और पौने दो साल से इस केस में केवल तारीख लग रही थी। एडवोकेट नवकिरण सिंह ने 13 अगस्त को हाईकोर्ट में अर्जी दायर कर सीलबंद पड़ी सभी जांच रिपोर्ट को खोलने और जल्द सुनवाई करने की मांग की थी। इस पर पंजाब व केंद्र सरकार ने अपनी सहमति भी दे दी थी। इसके चलते हाईकोर्ट में अब पौने दो साल बाद सुनवाई आरंभ हुई है।