पंजाब: विवाद में घिरे हरीश रावत को मांगनी पड़ी माफी, शिअद के छह प्रत्याशी घोषित, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत इन दिनों चंडीगढ़ के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने पंजाब कांग्रेस भवन में नवजोत सिंह सिद्धू और कार्यकारी अध्यक्षों से पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की। इस दौरान रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू और कार्यकारी अध्यक्षों के लिए पंज प्यारे शब्द का इस्तेमाल किया था। विवाद ज्यादा बढ़ने पर हरीश रावत ने माफी मांग ली और अपने शब्द वापस ले लिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने अपने पंज प्यारे वाले बयान पर माफी मांग ली है। रावत ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और कार्यकारी अध्यक्षों के लिए पंज प्यारे शब्द का इस्तेमाल किया था। विवाद ज्यादा बढ़ने पर रावत ने अपने बयान पर खेद प्रकट किया और माफी मांगी। उधर, शिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को छह और विधानसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। पंजाब के नाराज संविदा कर्मियों ने दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के सामने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया और वादाखिलाफी का आऱोप लगाया। पढ़ें- पंजाब की पांच बड़ी खबरें...
पंजाब के संविदा कर्मियों का दिल्ली में धरना
पंजाब के संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय के सामने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया। ये कर्मचारी स्थायी न करने की वजह से खफा हैं। अमृतसर के संविदाकर्मी विकास ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के चुनावी घोषणा पत्र में हमसे वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा लेकिन अब तक कुछ भी नहीं किया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर
शिअद के छह उम्मीदवार घोषित
शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए छह और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शिअद ने मौड मंडी से जगमीत सिंह बराड़, तलवंडी साबो से जीत मोहिंदर सिंह, जैतो से सूबा सिंह, कोटकपुरा से मंतार सिंह बराड़, मुक्तसर से रोजी बरकंदी और फरीदकोट से परमबंस सिंह बंटी रोमाना को अपना उम्मीदवार बनाया है। शिअद प्रवक्ता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पढ़ें विस्तृत खबर
हरीश रावत ने मांगी माफी
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने अपने पंज प्यारे वाले बयान पर माफी मांग ली है। रावत ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और कार्यकारी अध्यक्षों के लिए पंज प्यारे शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद विवाद और तेज हो गया था। विपक्षी दलों ने रावत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अकाली दल ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में रावत के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग तक कर डाली है। विवाद को बढ़ता देख बुधवार को रावत ने अपने बयान को लेकर माफी मांगते हुए कहा है कि उन्होंने गलती की है। वे अपनी गलती के लिए माफी मांगते हैं। पढ़ें विस्तृत खबर
बलविंदर सिंह हत्याकांड: एनआईए अदालत में आठ पर आरोप तय
शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड में मंगलवार को आठ आरोपियों पर आरोप तय किए गए। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईआईए) की विशेष अदालत में हुई सुनवाई के दौरान सुखदीप सिंह, गुरजीत सिंह, सुखमीत पाल, इंद्रजीत सिंह, सुखराज सिंह के खिलाफ धारा 302, 120बी, आर्म्स एक्ट व गैर-कानूनी गतिविधियों (यूएपीए एक्ट) के तहत आरोप तय हुए जबकि जगरूप सिंह, आकाशदीप व रवि ढिल्लों पर धारा 201, 212 व आर्म्स एक्ट तहत केस चलेगा। मामले की अगली सुनवाई 20 सितंबर तय की गई है। पढ़ें विस्तृत खबर
सेवानिवृत्ति के दिन पूर्व डीएसपी बर्खास्त
पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु पर कई आरोप जड़ने वाले पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को आखिरकार पंजाब सरकार ने नौकरी से बर्खासत कर दिया है। उन्हें 31 अगस्त को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। रोचक बात है कि इसी दिन डीएसपी सेखों सेवानिवृत हुए हैं। पढ़ें विस्तृत खबर