फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Super League : Minerva Football Academy won with 9-0

पंजाब सुपर लीग : मिनर्वा फुटबॉल अकादमी की 9-0 से जीत

Mon, 21 Dec 2020 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Punjab Super League : Minerva Football Academy won with 9-0
मैच के दौरान किक लगाता खिलाड़ी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। मिनर्वा फुटबाल अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईस्ट पंजाब फुटबाल क्लब को 9-0 से हराकर पंजाब सुपर लीग फुटबाल क्वालीफायर के पहले मैच में जीत दर्ज किया। मोहाली में मिनर्वा के होम ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में हॉफ समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने में असफल रहे, लेकिन हॉफ टाइम के बाद मिनर्वा फुटबाल अकादमी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेलना शुरू कर दिया और 14 मिनट के भीतर ही मिनर्वा फुटबाल अकादमी के खिलाड़ियों ने ईस्ट पंजाब फुटबाल क्लब के खिलाफ 6 गोल दाग दिए।
विज्ञापन

मिनर्वा फुटबाल अकादमी की तरफ से राधाकांत ने खेल के 44वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद टीम के अनवर अली ने खेल के 69वें मिनट में फिल्ड गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। मिनर्वा फुटबाल अकादमी के निखिल ने खेल के 77वें मिनट, 83 मिनट तथा 86 मिनट में तीन गोल कर हैट्रिक लगाते हुए अपनी टीम को 5-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद राधाकांत ने 88वें मिनट तथा 89 मिनट में दो और गोल दाग कर टीम को 7-0 की बढ़त दिलाई। मैच में लॉरिन्छन ने 1 गोल तथा अनवर अली 97वें मिनट में गोल कर टीम को 9-0 से एक तरफा जीत दिलाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed