फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab STF will attach the property of sacked AIG

Punjab: बर्खास्त AIG राजजीत सिंह पर होगा बड़ा एक्शन, नौ फरवरी तक जवाब नहीं दिया तो अटैच होगी प्रॉपर्टी

Fri, 02 Feb 2024 07:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 07:42 PM IST
सार

पंजाब की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह हुंदल पर बड़ी एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है। राजजीत सिंह के परिवार से नौ फरवरी तक अपना जवाब दाखिल करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनकी संपत्ति को जब्त किया जाएगा। अभी तक एसटीएफ को राजजीत सिंह की नौ संपत्तियों के बारे में पता चला है। 

विज्ञापन
Punjab STF will attach the property of sacked AIG
बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

ड्रग्स तस्करी मामले में बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह हुंदल पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ा एक्शन लिया है। एसटीएफ ने आरोपी राजजीत सिंह की प्रॉपर्टी अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पंजाब एसटीएफ ने केंद्रीय वित्तीय मंत्रालय को एक पत्र भेजा। इसमें आरोपी की प्रॉपर्टी अटैच करने की नोटिस जारी करने की मांग की। इस पर केंद्रीय वित्तीय मंत्रालय की कमेटी ने राजजीत सिंह हुंदल, उनकी पत्नी और बेटी को नौ फरवरी तक दिल्ली में अथॉरिटी के समक्ष अपना जवाब दाखिल का आदेश दिया। अगर जवाब नहीं दिया जाता तो फरार राजजीत सिंह की प्रॉपर्टी अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आरोपी की पत्नी की मोहाली स्थित प्रॉपर्टी की कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। उसे अटैच करने के लिए एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन 64 एफ के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी है। ड्रग्स तस्करी के इस मामले में आरोपी राजजीत सिंह 20 अक्तूबर 2023 से फरार चल रहा है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पंजाब में नौ प्रॉपर्टी आईं सामने

एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी राजजीत सिंह की पूरे पंजाब में नौ प्रॉपर्टी की निशानदेही की गई है। राजजीत ने न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के गांव माजरी में वर्ष 2013 में 7 कनाल 40 मरले जमीन 40 लाख में खरीदी थी। 2013 में ही न्यू चंडीगढ़ की इको सिटी में 500 वर्ग गज का प्लॉट लिया था। साल 2013 में इको सिटी में 500 वर्ग का प्लॉट 20 लाख, 2016 में मोहाली के सेक्टर-69 में 500 वर्ग गज की डेढ़ करोड़ की कोठी, मोहाली के सेक्टर-82 में 733.33 वर्ग गज का प्लॉट 55 लाख में 2017 में खरीदा था। इसके अलावा लुधियाना में 2020 में तीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कुछ शेयर आरोपी के नाम हैं।

10 साल में हुआ 13 करोड़ का लेनदेन

फरार आरोपी और उसकी पत्नी के बैंक खातों से बीते 10 साल में 13 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। अधिक लेनदेन राजजीत के बैंक खातों से किया गया है। वहीं अनजान खातों से भी लेनदेन किया गया। एसटीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह है है मामला

2017 में राजजीत सिंह हुंदल के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को ड्रग्स तस्करी और हथियारों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के घर से तलाशी के दौरान एके-47, चार किलो हेरोइन, तीन किलो स्मैक और अन्य देसी हथियार मिले थे। राजजीत सिंह पर आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर की मदद करने, ड्रग रिकवरी से छेड़छाड़, सबूत मिटाने को लेकर मार्च 2023 में केस दर्ज किया गया था। यहां तक कि आरोपी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और एआईजी राजजीत सिंह वर्ष 2012 से 2017 तक गुरदासपुर, तरनतारन, मोगा और जालंधर में एक साथ तैनात रहे। आरोपी राजजीत अपने साथी इंस्पेक्टर को अपनी पोस्टिंग की जगह तैनात करवा लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed