फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab State Commission for Women issues notice to Punjabi Singer Harmanjeet Harman and Karan Aujla

महिला आयोग सख्त: शराब, ड्रग्स और बंदूक से की महिलाओं की तुलना, पंजाबी गायक हरमन व करण औजला को नोटिस

Wed, 15 Sep 2021 11:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 Sep 2021 11:28 PM IST
सार

पंजाब महिला आयोग ने गायक हरमनजीत हरमन और करण औजला को नोटिस जारी किया है। शराब, ड्रग्स और बंदूक से महिलाओं की गाने में तुलना करने पर आयोग ने यह नोटिस जारी किया है। वहीं म्यूजिक कंपनी मालिक को भी आयोग ने तलब किया है। 22 सितंबर को मामले की अगली सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Punjab State Commission for Women issues notice to Punjabi Singer Harmanjeet Harman and Karan Aujla
मनीषा गुलाटी, अध्यक्ष, महिला आयोग, पंजाब

विस्तार

गाने की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए उसमें महिलाओं की तुलना शराब, ड्रग्स और बंदूक से करने पर पंजाब महिला आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने कंपनी मालिक सहित पंजाबी गायक हरमनजीत हरमन और करण औजला को नोटिस भेजकर तलब कर लिया है, साथ ही पुलिस को तीनों को आयोग में लाने का निर्देश दिया है। इस मामले में 22 सितंबर को आयोग मुख्यालय में सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सिगरेट के फेंके टुकडे़ ने बदली जिंदगी: मोहाली के युवा ने आपदा को अवसर में बदला, यूट्यूब से बने माहिर
विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर 41-बी निवासी पंडितराव धरेनवार पुत्र चंद्रशेखर ने 15 सितंबर को पंजाब महिला आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि हाल ही में पंजाब के प्रसिद्ध गायक हरमनजीत हरमन और करण औजला की आवाज में शराब नाम से म्यूजिक एल्बम लांच की गई है। जिसमें दोनों गायकों ने महिलाओं को अपमानित करते हुए उनकी तुलना शराब, ड्रग्स और बंदूक से की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केबीसी में गूंजी हरियाणवी: नीरज चोपड़ा ने अमिताभ को सिखाया- ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है..सीधा खड़ा रह

पंजाब महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पटियाला और जालंधर के पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जालंधर की रिकार्ड कंपनी के मालिक और पटियाला निवासी पंजाबी गायक हरमनजीत हरमन और करण औजला को 22 सितंबर को पेश किया जाए। आयोग के मोहाली स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे इस मामले में सुनवाई सुनिश्चित की गई है।

मामला गंभीर है, इसलिए म्यूजिक कंपनी सहित दोनों गायकों को नोटिस भेजा गया है। इस मामले में सुनवाई के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। -मनीषा गुलाटी, अध्यक्ष, महिला आयोग, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed