फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Sports Minister wrote a letter to BCCI President and Secretary

Punjab News: मोहाली दुनिया के बेहतरीन स्टेडियम में से एक, विश्व कप मैच न करवाने पर पुनर्विचार करे BCCI

Fri, 30 Jun 2023 09:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Jun 2023 09:34 PM IST
सार

बीसीसीआई ने कहा है कि मोहाली स्टेडियम मैच करवाने के लिए आईसीसी के मानदण्डों पर खरा नहीं उतरता है। खेल मंत्री ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि ऐसे कौन से मानदंड हैं जिनके आधार पर मोहाली अयोग्य है?

विज्ञापन
Punjab Sports Minister wrote a letter to BCCI President and Secretary
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर। - फोटो : @PunjabGovtIndia

विस्तार

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम पर विश्व कप-2023 का एक भी मैच नहीं कराने पर विवाद थम नहीं रहा है। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बीसीसीआई को पत्र लिख और फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। बीसीसीआई के प्रधान रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह को लिखे पत्र में हेयर ने पंजाब की समृद्ध विरासत, खेलों में योगदान और पंजाब के महान क्रिकेटरों का हवाला दिया। उन्होंने मोहाली में विश्व कप के मैच करवाने की मांग की। 

विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा कि पंजाब अपनी विलक्षण बहादुरी, आतिथ्य और धर्मनिरपेक्ष आदर्शों में अटूट विश्वास की अपनी सदियों पुरानी परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। खेल के क्षेत्र में भी पंजाब को देश का अग्रणी होने का मान हासिल है। पंजाब ने क्रिकेट जगत को लाला अमरनाथ, बिशन सिंह बेदी, महिंद्र अमरनाथ, यशपाल शर्मा, मदन लाल, नवजोत सिंह सिद्धू, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, रीतइंदर सोढी, दिनेश मोंगिया, हरविंदर सिंह, विक्रम राठौर, शरनदीप सिंह, शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे शानदार खिलाड़ी दिए हैं। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने कहा है कि मोहाली स्टेडियम मैच करवाने के लिए आईसीसी के मानदण्डों पर खरा नहीं उतरता है। खेल मंत्री ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि ऐसे कौन से मानदंड हैं जिनके आधार पर मोहाली अयोग्य है? क्योंकि सितंबर 2022 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच इसी मैदान पर खेला गया था। इससे पहले भी विश्व कप के मैच यहां खेले गए हैं। यह भी बताया जाए कि क्या आईसीसी की टीम ने मोहाली स्टेडियम का कोई दौरा भी किया? खेल के बुनियादी ढांचे के मामले में भी पंजाब के पास दुनिया के सर्वोत्तम मैदान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीए स्टेडियम मोहाली न सिर्फ भारत के चोटी के स्टेडियमों में से एक है बल्कि विश्व के प्रमुख स्टेडियमों की सूची में भी आता है। मोहाली में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और शहर में टीमों के ठहरने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और होटल भी हैं। ऐसे मे यहां मैच न करवा कर पंजाब और यहां के क्रिकेट प्रेमियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। ऐसे में बीसीसीआई को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। खेल मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस मामले में पंजाब के साथ न्याय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed