फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab service rules will continue in Chandigarh administration, coronavirus, lockdown

बड़ा फैसलाः चंडीगढ़ प्रशासन फॉलो करेगा पंजाब सर्विस रूल्स, 31 को रिटायर हो जाएंगे 240 कर्मी

Mon, 30 Mar 2020 11:59 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Punjab service rules will continue in Chandigarh administration, coronavirus, lockdown
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूटी प्रशासन में पंजाब सर्विस रूल्स जारी रहेंगे। गृह मंत्रालय के फैसले के बाद यूटी प्रशासन ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इस फैसले के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के करीब 240 कर्मचारी मंगलवार को रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों की सूची भी तैयार कर ली है। चंडीगढ़ प्रशासन सेंट्रल सर्विस रूल्स अपनाए या पंजाब सर्विस रूल्स, इस बारे में कानूनी राय लेने के बाद प्रशासन ने आखिरी फैसला गृह मंत्रालय पर छोड़ दिया था। गृह मंत्रालय से जवाब आने के बाद प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर दी।
विज्ञापन


एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि कानूनी राय में पंजाब सर्विस रूल्स को ही अपनाने की सलाह मिली थी, लेकिन केंद्र शासित प्रदेश होने की वजह से आखिरी फैसला गृह मंत्रालय पर छोड़ा गया था। परिदा ने बताया कि पंजाब सर्विस रूल्स के तहत प्रशासन के विभिन्न विभागों में कार्यरत 240 कर्मचारियों को 31 मार्च को रिटायर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 350 कर्मचारियों को 31 सितंबर तक रिटायर करना होगा। गौरतलब है कि यूटी सब-ऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन ने भी प्रशासक को एक पत्र लिखकर पंजाब सर्विस रूल्स को ही फॉलो करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed