फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab serial killer jagroop singh killed seven people from 1995

इंसान की खाल में एक 'भेड़िया', जिसे औरतों की आदत थी, जो बीच में आता मार देता

Mon, 08 Jan 2018 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 08 Jan 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
punjab serial killer jagroop singh killed seven people from 1995
सात को मौत के घाट उतारने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार
इंसान की खाल में छिपे एक 'भेड़िये' की खौफनाक दास्तां, जिसे औरतों की आदत थी और इसके बीच में जो भी आता था, वह उसे मार देता था। मामला पंजाब के पटियाला का है। पुलिस ने सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


45 वर्षीय यह हत्यारा वर्ष 1995 से अब तक सात हत्याएं कर चुका है। आरोपी की पहचान जगरूप सिंह उर्फ हैप्पी निवासी बद्दोवाल, लुधियाना के रूप में हुई है। पांच हत्याएं उसने महिलाओं से संबंध के कारण की थी जबकि दो की हत्या उसने चोरी और लूट के दौरान की।
विज्ञापन


दरअसल, पटियाला पुलिस ने उसे एक हत्या के संबंध में पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, उससे पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 दिसंबर को हुई हत्या से हुआ मामले का खुलासा

punjab serial killer jagroop singh killed seven people from 1995
मर्डर डेमो पिक
डीआईजी पटियाला रेंज सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने 29 दिसंबर 2017 की रात पटियाला के टैगोर सिनेमा के पीछे हुई एक व्यक्ति के हत्या में सिविल लाइन में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। जांच में पता लगा कि मारा गया व्यक्ति रजिंदर कुमार पुत्र चमन लाल निवासी सरपंच कॉलोनी लुधियाना का रहने वाला है।

पुलिस ने जब आगे जांच की तो जगरूप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र नरिंदर सिंह से इस हत्या के तार जुड़े पाए गए। पुलिस ने वीरवार को जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने मान लिया कि रजिंदर कुमार की हत्या उसी ने की है। पुलिस के अनुसार, जगरूप के हेमा नाम की महिला से संबंध थे। रजिंदर कुमार भी हेमा पर गलत नजर रखता था।

रजिंदर ने कई बार हेमा के साथ छेड़खानी की थी और वह उसे संबंध बनाने के लिए कहता था। इस वजह से जगरूप सिंह ने उसे ठिकाने लगाने की ठानी। वह बहला फुसला कर रजिंदर को थ्री व्हीलर से टैगोर सिनेमा की पिछली साइड सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद उसने हेमा द्वारा दी गई नशे की गोलियां उसके पैग में डालकर पिला दीं।

बाद में उसने ईंट से वार कर रजिंदर को मार दिया। इसके बाद जगरूप हेमा के क्वार्टर से होकर लुधियाना चला गया था।

सीरियल किलर की प्रेमिका हेमा गिरफ्तार

punjab serial killer jagroop singh killed seven people from 1995
murder case
साल 1995 से अब तक पटियाला, लुधियाना और यमुनानगर में सात कत्लों को अंजाम देने वाले सीरियल किलर जगरूप सिंह की प्रेमिका हेमा को पटियाला पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पटियाला के टैगोर सिनेमा के पीछे मिले युवक के कत्ल केस में जगरूप की संलिप्तता पाए जाने के बाद से हेमा पटियाला की भाखड़ा कालोनी स्थित अपने घर से लापता थी। पुलिस ने आज उसे एक गुप्त सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना के नजदीक चौक में नाका लगाकर काबू कर लिया।

डीएसपी सौरभ जिंदल के मुताबिक हेमा अपने पति नंद लाल समेत सीरियल किलर की प्रेमिका परमजीत कौर और टैगोर सिनेमा के पीछे मिले युवक रजिंदर कुमार निवासी लुधियाना के कत्ल केसों में शामिल है। डीएसी ने बताया कि जगरूप सिंह के साथ संबंध बनाने के बाद साल 2001 में हेमा ने जगरूप सिंह से अपनेपति नंद लाल का कत्ल करा दिया था। नंद लाल सिंचाई विभाग में मुलाजिम था। जगरूप ने नंद लाल का कत्ल काकोवाल रोड लुधियाना में एक खाली प्लाट में ईंट के साथ वार करके कर दिया था।

बाद में ईंटों के साथ उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया था और लाश को प्लाट में ही फेंक दिया था। दरअसल नंद लाल को पत्नी हेमा के नाजायज संबंधों के बारे में पता लग गया था। इस केस में थाना जोधेवाल जिला लुधियाना सिटी में पर्चा दर्ज है। परमजीत कौर निवासी यमुनानगर हरियाणा का कत्ल हेमा और जगरूप से इसलिए कर दिया था, क्योंकि वह दोनों के संबंधों में रोडा बन रही थी। जबकि टैगोर सिनेमा के पीछे युवक रजिंदर कुमार उर्फ डबा का कत्ल जगरूप ने इसलिए किया, क्योंकि वह हेमा पर बुरी नजर रखता था। इस केस में भी पुलिस ने हेमा की संलिप्तता पाई है।

लड़कियों से गलत काम करवा, खुद करता था ऐश

punjab serial killer jagroop singh killed seven people from 1995
Murder
नाजायज संबंधों में साल 1995 से अब तक सात कत्ल करने वाला सीरियल किलर ऐश और आराम की जिंदगी जीने के लिए लड़कियों से गलत काम करवाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले महिलाओं को प्रेम के जाल में फंसाता था और फिर उनसे धंधा करवाकर पैसा बनाता था। अगर कोई बीच में आता, तो उसे मार देता।

पुलिस के मुताबिक सीरियल किलर जगरूप सिंह (45) निवासी बदोवाल ने लुधियाना में लड़कियों से गलत काम करवाने का कारोबार जमा रखा था। लोगों को दिखाने के लिए वह ऑटो ड्राइवरी भी करता था। 1995 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं चली। जब पत्नी को जगरूप सिंह के गलत कामों के बारे में पता चला तो वह उसे छोड़कर चली गई।

एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि वह दो कत्ल के केसों में 4-5 साल तक जेल में भी रहा है। इन केसों के बारे में फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी (डी) ने कहा कि आरोपी का दावा है कि वह इन केसों से रिहा हो चुका है, लेकिन अभी इसका भी पता किया जा रहा है। आरोपी सीरियल किलर का भाई आस्ट्रेलिया में टैक्सी चालक है। मां भी वहीं रहती है और उसके पिता की मौत हो चुकी है।

बड़ी ही निर्ममता से करता था कत्ल

punjab serial killer jagroop singh killed seven people from 1995
murder, crime, death
पुलिस के मुताबिक सभी हत्याएं आरोपी ने बड़ी निर्ममता के साथ की है। पटियाला के टैगोर सिनेमा के पीछे उसने रजिंदर कुमार का चेहरा तो ईंट मारकर बिगाड़ दिया था। इसके बाद उसने उसका कत्ल कर दिया। लुधियाना में भी उसने अपनी एक प्रेमिका के पति नंद लाल का कत्ल भी ईंट मार-मारकर किया था।

एसएसटी नगर में अनिल का कत्ल उसने अपनी एक अन्य प्रेमिका के कहने पर किया था। उसे भी तलवारों के साथ काट दिया था। फिर खून से लथपथ लाश को अटैची में डाल फेंक दिया था। इस हत्या ने पूरे शहर में दहशत पैदा कर दी थी।

कई ब्लाइंड मर्डर केस हुए सॉल्व
जगरूप के पकड़े जाने से कई ब्लाइंड मर्डर केस जो पुलिस थानों की फाइलों में बंद हो चुके थे, वह हल हो गए हैं। इनमें से पटियाला में साल 2015 में हुए युवक अनिल का मर्डर केस है। उसकी लाश पुलिस को अटैची में विकास कॉलोनी में मिली थी। अब तक यह केस हल नहीं हो सका था और पुलिस के लिए सिरदर्द बना था। बाकी जितने भी कत्ल जगरूप ने माने, वह सब अब तक ब्लाइंड मर्डर केस ही थे।

सीरियल किलर तक ऐसे पहुंची पुलिस

punjab serial killer jagroop singh killed seven people from 1995
हत्या - फोटो : amar ujala
पटियाला में टैगोर सिनेमा के पीछे जिस युवक का कत्ल सीरियल किलर जगरूप सिंह ने किया था, उस की जेब से एक कांट्रैक्टर के मिले विजिटिंग कार्ड के जरिये पुलिस आरोपी जगरूप तक पहुंची। दरअसल यह कांट्रैक्टर आरोपी जगरूप की प्रेमिका का किरायेदार था। उससे की बात में पुलिस को पता लगा कि कत्ल किया गया युवक रजिंदर कुमार भी उसकी प्रेमिका पर गलत नजर रखता था।

जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की, तो उन्हें पता लगा कि उसका पति काफी समय से लापता है। महिला का पति सिंचाई विभाग में सरकारी मुलाजिम था। जिस पर पुलिस को और गहरा शक हो गया और लगा कि यह सारा मामला संदिग्ध है। गहनता से जांच करने पर पुलिस को जगरूप सिंह के बारे में पता लगा। पता लगा कि जगरूप सिंह के महिला से नाजायज संबंध है। इसके बाद जब महिला को राउंड अप कर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सब सच उगल दिया।

डीएसपी सौरभ जिंदल ने बताया कि जगरूप सिंह की गिरफ्तारी के लिए पटियाला पुलिस ने लुधियाना में उसके घर रेड की, लेकिन वह वहां नहीं मिला। पुलिस का दबाव लगातार जगरूप पर बन रहा था। इससे चार जनवरी को जगरूप सिंह ने एक व्यक्ति के जरिये सिविल लाइन थाने में आकर खुद को सरेंडर कर दिया। डीएसपी सौरभ जिंदल के मुताबिक जगरूप सिंह महिलाओं के साथ संबंध बनाने के लिए उतावला रहता था।

ऐसे किए सात कत्ल

punjab serial killer jagroop singh killed seven people from 1995
murder - फोटो : डेमो इमेज
- डीआईजी ने बताया कि पूछताछ के दौरान जगरूप ने माना कि साल 1995 में वह दोस्तों के साथ लूटपाट करते समय शिमलापुरी, लुधियाना में एक महिला का कत्ल कर चुका है।
- 1998 में सर्दी के मौसम में बद्दोवाल, लुधियाना स्थित निरंकारी भवन में चोरी करते समय एक प्रवासी महिला का कत्ल किया था।
- साल 2004 के अप्रैल महीने में आरोपी ने परमजीत कौर नाम की एक महिला के पति कुलदीप सिंह का कत्ल यमुनानगर, हरियाणा में उसके घर में गला घोट कर दिया था। बाद में लाश को ट्रंक में डालकर नहर में फेंक दिया था। कुलदीप सिंह को कत्ल करने की वजह, उसकी पत्नी के साथ आरोपी के नाजायज संबंध थे। कुलदीप उसमें बाधा बन रहा था।
- जगरूप ने साल 2001 में हेमा नाम की महिला के पति नंद लाल का कत्ल काकोवाल रोड, लुधियाना में एक प्लॉट में ईंट से वार करके कर दिया था। बाद में ईंट मारकर उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया था। दरअसल नंद लाल को पत्नी हेमा के नाजायज संबंधों के बारे में पता लग गया था। इस केस में थाना जोधेवाल जिला लुधियाना सिटी में पर्चा दर्ज है।
- मई 2015 में अनिल नाम के व्यक्ति का कत्ल उसने पटियाला के एसएसटी नगर में परमजीत कौर नाम की महिला के कहने पर तलवार से किया था। बाद में लाश को अटैची में डालकर विकास कॉलोनी में फेंक दिया था। उसके परमजीत से भी संबंध थे। इस मामले में थाना लाहौरी गेट में पर्चा दर्ज है।
- अप्रैल 2016 में उसने परमजीत कौर का ही कत्ल कर गांव जसोवाल, लुधियाना स्थित खेत में कर दिया था। उसके कत्ल का कारण यह था कि परमजीत कौर बाद में उसके व हेमा के बीच आने लगी थी। इस मामले में थाना डेहलों जिला लुधियाना में केस दर्ज है।
- 29 दिसंबर 2017 को उसने रजिंदर कुमार का कत्ल किया। वह हेमा पर गलत नजर रखता था। उसने कई बार हेमा के साथ छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed