{"_id":"44db9864f68dc2d1110ffa220bea9ca7","slug":"punjab-school-teachers-will-be-promote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, प्रमोशन को तैयार रहें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, प्रमोशन को तैयार रहें शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 25 Sep 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार 645 शिक्षकों को प्रमोट करके मुख्य अध्यापक बनाएगी। यह प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
कर्मचारी विंग के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। यह दल प्रधान सुरिंदर सिंह पहलवान की अगुवाई में सीएम से मिलने आया था।
मीटिंग के दौरान प्रधान सचिव ने सीएम को बताया कि 5078 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है, जो इस महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। वेटरिनरी इंस्पेक्टरों के रजिस्ट्रेशन के संबंध में सीएम ने प्रधान सचिव पशुपालन को कानूनी पहलू स्टडी करने को कहा।
विज्ञापन
वहीं, ट्रांसपोर्ट विभाग को जल्द ही ठेके पर कंडक्टरों की भर्ती नीति तैयार करने को कहा गया। पनबस और पीआरटीसी में नई बसें लाने की भी हिदायत दी गई। दल ने 2006 तक दससाल की सेवा पूरी करने वाले अस्थायी मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग की।
विज्ञापन
जवाब में परसोनल विभाग ने बताया कि दो मुलाजिमों को छोड़कर सभी को रेगुलर कर दिया गया है। बाकी दो को रेगुलर करने की भी प्रक्रिया चल रही है।
पीएसपीसीएल के चेयरमैन को मुलाजिमों की मांगों के बारे में अलग बैठक करने को कहा गया। इस मौके सीएम के सलाहकार महेश इंदर गरेवाल, मुख्य सचिव सर्वेश कौशल, प्रधान सचिव एसके संधू, जी वज्रलिंगम, विन्नी महाजन, अंजलि भांवरा भी मौजूद थे।