फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab School Education Board change Schedule of supplementary examination

भारत बंद का असर: पंजाब शिक्षा बोर्ड ने अनुपूरक परीक्षा का शेड्यूल बदला, क्लिक कर देखें- नई तारीख

Sun, 06 Dec 2020 07:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Dec 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Punjab School Education Board change Schedule of supplementary examination
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : PSEB

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने भारत बंद के चलते आठ दिसंबर से होने वाली बोर्ड कक्षाओं की अनुपूरक परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। हालांकि सिर्फ एक पेपर में ही बदलाव किया गया। अब आठ तारीख को होने वाला पेपर 12 दिसंबर को होगा। जबकि परीक्षाएं नौ तारीख से शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन


हालांकि बोर्ड ने परीक्षा के शेडयूल में बदलाव को प्रबंधकीय कारण बताया है। किसी को भी अलग तौर पर इस संबंध में जानकारी नहीं भेजी गई है। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक जनक राज महरोक ने बताया कि अक्तूबर 2020 की अनुपूरक परीक्षा के दौरान प्रबंधकीय कारणों के चलते परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों के लिए परीक्षा आठ दिसंबर से करवाई जा रही है। लेकिन प्रबंधकीय कारणों के चलते परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन



अब आठ दिसंबर को होने वाली परीक्षा 12 दिंसबर को होगी। जबकि शेष परीक्षाओं के शेडयूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर सवा दो बजे तक रखा गया है। शिक्षा बोर्ड के नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा संबंधी इस बदलाव के बारे में अलग से किसी को फोन या मैसेज के माध्यम से सूचना नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। वहीं, से छात्रों को जानकारी हासिल करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए लोगों को बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। बता दें कि कोरोना के चलते बोर्ड ने सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed