{"_id":"5c4f41edbdec2273ed39aea0","slug":"punjab-s-tableau-got-third-place-after-36-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धिः 36 साल बाद पंजाब की झांकी को मिला तीसरा स्थान, सीएम अमरिंदर सिंह ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धिः 36 साल बाद पंजाब की झांकी को मिला तीसरा स्थान, सीएम अमरिंदर सिंह ने दी बधाई
Tue, 29 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/नई दिल्ली
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब की झांकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समारोह के दौरान पंजाब की झांकी को तीसरा स्थान हासिल होने पर प्रदेश के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड को पंजाब की झांकी के जरिये संजीदगी से दिखाने के लिए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की टीम की ओर से अथक यत्न किए गए।
विज्ञापन
झांकी का तीसरा स्थान हासिल करना पूरे राज्य और भारत व विदेश में बसते पंजाबी समुदाय के लिए गर्व की बात है। नई दिल्ली में सोमवार सुबह विशेष समारोह के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रदान किए गए अवार्ड को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह और निदेशक अनिन्दिता मित्रा के साथ हासिल किया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राज्य द्वारा विभिन्न विषयों को दर्शाती गणतंत्र दिवस की झांकी 1967 और 1982 में तीसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं। इस तरह 36 साल बाद एक बार फिर से पंजाब की झांकी को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन