फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab's political leader comment on AAP manifesto

पंजाब चुनाव के लिए जारी आप के मेनिफेस्टो पर क्या कहा दिग्गजों ने?

Mon, 04 Jul 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Jul 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
punjab's political leader comment on AAP manifesto
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo

पंजाब चुनाव के लिए आप कन्वनीनर अरविंद केजरीवाल ने पार्टी का यूथ मेनिफेस्टो जारी किया, जानिए दिग्गजों ने क्या कहा।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के यूथ मेनिफेस्टो को कांग्रेस से चोरी विचारों का गुलदस्ता बताया है। उन्होंने कहा कि यह चोरी की बोतल में चोरी की शराब है। कैप्टन ने कहा कि हैरानी की बात है कि आप ने अपनी चोरी छिपाने की कोशिश भी नहीं की। आप ने नशा व भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के अलावा युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने व सभी झूठे केस रद करने संबंधी कांग्रेस के विचारों को कॉपी-पेस्ट किया है।

ये वादे कांग्रेस ने 15 दिसंबर को बठिंडा रैली के दौरान किए थे। आप ने 25 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। वह पहले ही हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी का वादा कर चुके हैं। कैप्टन ने नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब और सरकारी नौकरियों की भरती में अर्जी फीस बंद करने जैसे एलानों पर भी आप को घेरा। कैप्टन ने कहा कि जो भी वादे आप ने अपने मेनिफेस्टो में किए हैं, ये एलान वह पहले ही कर चुके हैं।
विज्ञापन


दिन में सपने देखना बंद करें केजरीवाल : मजीठिया
चंडीगढ़। कैबिनेट मंत्री बिक्त्रस्म मजीठिया ने कहा है कि आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को हवाई किले बनाने के बजाय अपने बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि दिल्ली में भी उनके सत्ता के दिन कम ही रह गए हैं। आप लगातार विधायक खो रही है, लोगों का भरोसा भी उठ गया है और हो सकता है कि केजरीवाल तीन महीने बाद दिल्ली के सीएम भी न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया ने केजरीवाल को मानहानि मामले में रोजाना सुनवाई की चुनौती देते हुए कहा कि वह तीन महीने में सलाखों के पीछे होंगे। केजरीवाल दिन में सपने देख रहे हैं कि उन्हें पंजाब की सत्ता मिल जाएगी। पर पंजाब के लोग इतने मूर्ख नहीं हैं। उनका आखिरी ठिकाना मानहानि मामले में जेल ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed