{"_id":"5e56b1738ebc3ef3bd349524","slug":"punjab-s-boxer-sitting-on-dharna-after-loss-to-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से हार के बाद धरने पर बैठे पंजाब के बॉक्सर, आरोप-70 किलो वाले को 51 में खिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से हार के बाद धरने पर बैठे पंजाब के बॉक्सर, आरोप-70 किलो वाले को 51 में खिलाया
Thu, 27 Feb 2020 12:48 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मधुबन ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह प्रतियोगिता के तीसरे दिन बॉक्सिंग रिंग में अजीब नजारा देखने को मिला, जहां पर पंजाब के बॉक्सर बॉक्सिंग रिंग में करीब तीन मिनट तक धरने पर बैठ गए। दरअसल दोपहर करीब एक बजे पंजाब की महिला बॉक्सर शविंद्र और हरियाणा की सुदेश रानी के बीच मुकाबला चल रहा था, जिसमें हरियाणा की सुदेश रानी को विजयी घोषित कर दिया गया। इस पर पंजाब पुलिस के खिलाड़ी और कोच नाराज हो गए और बॉक्सिंग रिंग में ही सभी तीन मिनट तक धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
आलाधिकारियों के कहने पर वह धरने से तो उठ गए लेकिन उनके मन में शविंद्र के न जीतने की टीस साफ झलक रही थी। पंजाब पुलिस के बॉक्सिंग कोच इंस्पेक्टर खेमचंद ने आरोप लगाया कि उनके खिलाड़ी के साथ पक्षपात हुआ है। हरियाणा की खिलाड़ी का वेट भी उनकी महिला खिलाड़ी से ज्यादा था। उन्होंने कहा कि सुदेश को 51 केजी में खिलाया गया है जबकि उनका वेट 70 केजी के करीब है। उन्होंने कहा कि उनके हर खिलाड़ी के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
बीएसएफ और महाराष्ट्र के खिलाड़ी के बीच भी गहमा-गहमी
पुरुष वर्ग में चल रहे बीएसएफ के रोकी और महाराष्ट्र के रफिदूल के बीच भी कोच के निर्णय को लेकर गहमा-गहमी रही। दरअसल मैच के पहले राउंड में महाराष्ट्र के रफिदूल को बाई आंख के पास काफी इंजूरी हो गई। कोच ने मैच को ड्रा कर दिया, जिसे लेकर महाराष्ट्र के रफिदूल भड़क उठे और करीब पांच मिनट तक बॉक्सिंग रिंग में ही डटे रहे और रेफरी पर पक्षपात करने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
मामले को बढ़ता देख एएसपी कृष्ण कुमार हुड्डा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और रफिदूल की इंजूरी को चेक किया। उसके बाद मैच को ड्रा कर दिया गया। उनका कहना था कि आंख के नीचे रफिदूल को गहरी चोट लगी है। अगर वह मैच जारी रखते हैं तो उनकी आंख खराब हो सकती है। उसके बाद उन्हें उपचार के लिये भेजा गया।