{"_id":"58e8d53a4f1c1b1a205b5c06","slug":"punjab-roadways-transport-corporation-big-announcement","type":"story","status":"publish","title_hn":"PRTC का बड़ा एलान, अब दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले करेंगे लग्जरी बसों में सफर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PRTC का बड़ा एलान, अब दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले करेंगे लग्जरी बसों में सफर!
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sun, 09 Apr 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
PRTC
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह नारंग ने शनिवार को बतौर पीआरटीसी के एमडी के रूप में अपना ओहदा संभाल लिया। इस मौके पर उनके साथ उनके पिता नानक सिंह विशेष तौर से मौजूद रहे। नारंग ने ऐलान किया कि पंजाब के हर जिले से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एसी बसें चलाई जाएंगी, ताकि विशेष तौर से एनआरआई को फायदा हो सके।
गौरतलब है नारंग पहले भी पीआरटीसी के एमडी रह चुके हैं। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एसी बस चलाई थीं, जो कुछ कारणों से बंद हो गई थी।
नारंग ने बताया कि उनको एनआरआई के काफी फोन आ रहे हैं और मांग की जा रही है कि दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बसें चलाई जाएं। ताकि टैक्सियों के महंगे रेटों और निजी ट्रांसपोर्टरों की लूट से एनआरआई को निजात मिल सके।
विज्ञापन
नारंग ने यह भी ऐलान किया कि अब सरकारी ट्रांसपोर्ट को प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से आगे लाया जाएगा। इसके लिए विशेष काम किए जाएंगे। साथ ही जिस दिन मुलाजिम सेवानिवृत होगा, उसे उसी दिन ही सारी अदायगियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले भी उन्होंने कार्पोरेशन की बेहतरी के लिए काम किया था और इस बार भी करेंगे। उन्होंने साफ किया कि कार्पोरेशन को घाटे की तरफ ले जाने वाले अधिकारियों व मुलाजिमों को बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि उनका लक्ष्य पीआरटीसी को प्राइवेट ट्रांसपोर्ट से आगे लेकर जाना है, जिसके लिए वह किसी की परवाह नहीं करेंगे।