फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Record Highest Temperature Of 48.4 Degree on Monday IMD Red Alert for Heat Wave for 2 days

Punjab Weather: 48.4 डिग्री पहुंचा पारा, पंजाब में आज तक नहीं पड़ी ऐसी भीषण गर्मी, दो दिन का रेड अलर्ट जारी

Tue, 28 May 2024 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 28 May 2024 10:52 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई से गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने 30 मई से दो जून तक पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की भविष्यवाणी की है।
 

विज्ञापन
Punjab Record Highest Temperature Of 48.4 Degree on Monday IMD Red Alert for Heat Wave for 2 days
पंजाब में गर्मी का प्रकोप - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को सूबे का अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा में सीवियर हीट वेव के कारण यह स्थिति बनी हुई है। वहीं, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट में हीट वेव का असर रहा। इस कारण प्रदेश के छह जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा।
विज्ञापन


बठिंडा के अधिकतम तापमान की बात करें तो इसने पटियाला, लुधियाना और जालंधर के ऑल टाइम रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। बता दें कि लुधियाना का ऑल टाइम रिकॉर्ड 48.3 डिग्री था, जो कि 29 मई 1944 को दर्ज किया गया था। इसी तरह पटियाला का ऑल टाइम रिकॉर्ड 27 मई 1998 को 47 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, अमृतसर के अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड 24 मई 2013 को 48.0 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


रविवार के मुकाबले सोमवार को सूबे के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इस कारण पारा सामान्य से 5.6 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भी 9 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा व संगरूर जिले शामिल हैं, जहां दिन में सीवियर हीट चलने के साथ-साथ रात का पारा भी काफी अधिक रहने भविष्यवाणी की गई है। बाकी 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का तापमान
शहर            अधिकतम         न्यूनतम

बठिंडा               48.4              27.6
अमृतसर            45.4              26.0
लुधियाना            44.8               26.2
पटियाला            45.4               27.5
पठानकोट          45.1               25.2
फरीदकोट         45.6                25.2
फिरोजपुर          45.7               25.8
जालंधर             42.7                24.2

मौसम विभाग की एडवाइजरी
-तेज धूप से बचें।
-हल्के रंग व ढीले कपड़े पहने।
-अपने सिर को कपड़े, टोपी व छतरी से ढकें।
-गर्मी से बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों का खास ध्यान रखें।
 
पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है और अगले दो दिन के लिए भी हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मई माह के मौसम ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। - एके सिंह, निदेशक, मौसम विभाग, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed