Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab ready to host 2030 Hockey World Cup: Mann

2030 हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए पंजाब तैयार : मान

Fri, 06 Nov 2026 10:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Punjab ready to host 2030 Hockey World Cup: Mann
छह नए एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार, दो पर काम जारी
विज्ञापन

सीएम बोले, इस वित्तवर्ष में खेलों के लिए 1,744 करोड़ रुपये का बजट रखा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वर्ष 2030 में हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए राज्य को पूरी तरह तैयार बताया है। मोहाली में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के सफल आयोजन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन कराने की क्षमता है। हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने विश्व कप की मेजबानी के लिए पंजाब की दावेदारी पेश की। हालांकि, विश्व कप की मेजबानी पर अंतिम फैसला संबंधित अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था को करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पंजाब की खेल यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे राज्य ने बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित करने की अपनी क्षमता साबित की है। उन्होंने कहा कि हॉकी और पंजाब का रिश्ता बेहद पुराना है। पंजाब ने 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक से लेकर 2024 के पेरिस ओलंपिक तक 77 हॉकी ओलंपियन दिए हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पंजाब के 48 खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं। पंजाबी खिलाड़ियों ने 10 बार भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी भी की है।
विज्ञापन

मान ने कहा कि राज्य सरकार खेलों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। उनके अनुसार, सरकार के कार्यकाल में छह नए हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार किए गए हैं, जबकि दो अन्य मैदानों का निर्माण जारी है। जमीनी स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने के लिए 18 सिक्स-ए-साइड एस्ट्रोटर्फ मैदान भी बनाए गए हैं। वर्ष 2023 में नई खेल नीति लागू करने के साथ खेलों के लिए 1744 करोड़ रुपये का विशेष बजट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलने के साथ खेल पर्यटन, होटल और आतिथ्य क्षेत्र तथा खेल उपकरण उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे युवाओं के लिए रोजगार और आर्थिक अवसर पैदा होंगे। सरकार का लक्ष्य खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, पेशेवर कोचिंग और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed